हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज धनतेरस पर बन रहा है ब्रह्म-इन्द्र योग का संयोग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें 18 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 18 अक्टूबर 2025, वार शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. साथ ही आज ब्रह्म योग और इन्द्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. आइए अब जानते हैं आज के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और पंचांग के बारे में.

विज्ञापन
Caption- News 24 GFX

Aaj ka Panchang 18 October 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 18 अक्टूबर 2025 का दिन खास है. दरअसल, आज धन के देवता कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि को समर्पित धनेतरस का पर्व मनाया जा रहा है. इसी के साथ शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत की पूजा होगी. वहीं, जिन लोगों ने बीते दिन रमा एकादशी व्रत रखा था, वो उसका आज पारण करेंगे. इसके अलावा कुछ प्रभावशाली ग्रहों का गोचर भी हो रहा है. आइए अब जानते हैं आज यानी 18 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहने वाली है, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा. त्रयोदशी कल सुबह तक रहेगी. इसके अलावा आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है.

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र चल रहा है, जिसका समापन दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर होगा. जैसे ही आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का समापन होगा, वैसे ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ होगा. कल सुबह तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके अलावा इस समय तैतिल करण चल रहा है, जो द्वादशी तिथि तक रहेगा. द्वादशी तिथि के समाप्त होते ही गर करण का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06:38
  • चंद्रास्त- दोपहर 04:24
  • सूर्यास्त- सुबह 06:38
  • चन्द्रोदय- सुबह 04:38 (18 अक्टूबर 2025)

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 4 राशिवालों के ऊपर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर और देवी मां लक्ष्मी, बनेगी चंद्र-शुक्र की युति

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

आज के शुभ योग

आज दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है. आज सुबह 1 बजकर 47 मिनट तक ब्रह्म योग है, जिसके बाद इन्द्र योग का आरंभ हो जाएगा. आज दिनभर इन्द्र योग ही रहेगा.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह- कुंभ राशि
  • केतु ग्रह- सिंह राशि
  • चंद्र ग्रह- सिंह राशि और कन्या राशि (संचार)
  • शुक्र ग्रह- कन्या राशि
  • शनि ग्रह- मीन राशि
  • देवगुरु बृहस्पति- मिथुन राशि और कर्क राशि (संचार)
  • मंगल ग्रह- तुला राशि
  • बुध ग्रह- तुला राशि
  • सूर्य ग्रह- तुला राशि

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 18 अक्टूबर को होगा देवगुरु बृहस्पति का गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola