Zodiac Signs Predictions: सूर्य से पहले आज चंद्र करेंगे मिथुन में गोचर, मेष समेत 5 राशियों की होगी तरक्की और मिलेगा सम्मान

Zodiac Signs Predictions 2026: ग्रहों के राजा 'सूर्य' आज मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे पहले चंद्र ग्रह का मिथुन में प्रवेश हो जाएगा. आज यहां पर आप उन्हीं 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों को सोमवती अमावस्या के दिन हुए चंद्र गोचर से महालाभ होने के योग हैं. साथ ही आपको सूर्य और चंद्र ग्रह के गोचर के समय के बारे में पता चलेगा.

gochar-rashifal
1 / 6

आज 15 जून 2026 को देशभर में सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. साथ ही सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होने के कारण मिथुन संक्रांति मनाई जाएगी. हालांकि, सूर्य ग्रह का आज दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर गोचर होगा, जिससे पहले चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, सुख-मन के दाता ग्रह चंद्र का आज सोमवती अमावस्या के दिन सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर होगा, जिसका शुभ प्रभाव भी कई राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है. चलिए जानें किन 5 राशियों को आज मिथुन संक्रांति पर चंद्र गोचर से महालाभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

विद्यार्थी कुछ ऐसा बड़ा काम करेंगे, जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि मोटा लाभ बार-बार होगा. साथ ही मुंह में दर्द की समस्या नहीं रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होने से मानसिक तनाव कम होगा. साथ ही आपको पैरों के दर्द की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा है तो वो दूर होगा. साथ ही आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होना सिंगल लोगों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि वहां आपको अपना हमसफर मिल सकता है. इसके अलावा घर में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, बल्कि परिवार वाले साथ में समय बिताएंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-5 / 6

अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगी. नौकरी कर रहे जातकों की हाल ही में कार्यस्थल पर किसी से बहस हुई थी तो अब गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा. ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: 15 जून से खुलेंगे इन 5 मूलांक वालों के लिए कमाई के दरवाजे, ग्रहों की चाल से चमकेगा भाग्य

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलने से कोई नया काम आप शुरू कर सकते हैं. उम्मीद है कि इस बिजनेस से कुछ ही समय में मोटी कमाई होना आपको आरंभ होगा. इसके अलावा विद्यार्थियों को मन के मुताबिक नंबर प्राप्त होने से बेहद खुशी होगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन