Aaj Ka Panchang 14 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 दिसंबर 2025 को पौष माह का दसवां दिन है. आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल दिनभर रहने वाली है. इसके अलावा आज हस्त नक्षत्र से दिन की शुरुआत हुई है, जो सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल प्रात: काल तक रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 14 दिसंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन के पंचांग के बारे में.
आज के शुभ-अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा. सौभाग्य योग के बाद शोभन योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 6 मिनट के आसपास सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और विडाल योग का आरंभ होगा, जो सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेंगे.
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह- कुंभ राशि में रहने वाले हैं.
- केतु ग्रह- सिंह राशि में रहने वाले हैं.
- मंगल ग्रह- धनु राशि में रहने वाले हैं.
- गुरु ग्रह- मिथुन राशि में रहने वाले हैं.
- शनि ग्रह- मीन राशि में रहने वाले हैं.
- सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं.
- बुध ग्रह- वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं.
- शुक्र ग्रह- वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं.
- चंद्र ग्रह- कन्या राशि और तुला में संचार करने वाले हैं.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07:06 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05:26 मिनट पर
- चन्द्रोदय- प्रात: काल 03:50 मिनट पर (15 दिसंबर 2025)
- चन्द्रास्त- दोपहर 01:34 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के करण
विष्टि करण से आज के दिन की शुरुआत हुई है, जो शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है. विष्टि करण के बाद बव करण का आरंभ होगा, जो कल 14 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
22 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines