Aaj ka panchang, 13 January 2023: आज शुक्रवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। षष्ठी सायं 6.17 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी आरंभ होगी। आज पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.54 बजे होगा। आज चन्द्रोदय का समय 11.29 बजे तथा चन्द्रास्त का समय 11.12 बजे रहेगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष
सूर्य – धनु राशि में रहेगा

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज सुबह 8.59 बजे से 9.42 बजे तक एवं दोपहर 12.35 बजे से 1.18 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.59 बजे से 9.42 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.18 बजे से 2.01 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 2. (Generic Ambien) 22 बजे से 3.27 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.10 बजे से 4.53 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 2.54 बजे से 4.15 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) का समय सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.13 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.37 बजे से 11.16 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.36 बजे से 1.55 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय आज दोपहर 12.14 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.22 बजे से 3.04 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 8.44 बजे से 10.29 बजे तक रहेगा। आज रवि योग भी बना हुआ है। रवियोग का समय दोपहर 4.36 बजे सायं 7.17 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ