---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 10 February 2026: ध्रुव योग से होगी मंगलवार के दिन की शुरुआत, जानें पूजा के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर नक्षत्र-करण

Kal Ka Panchang: कल 10 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से हो रही है, जिसके बाद कई नक्षत्र, योग व करण बनेंगे. हालांकि, पंचांग के जरिए पहले ही आप कल के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर योग के बारे में जान सकते हैं. चलिए अब जानते हैं 10 फरवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 9, 2026 12:42
Aaj Ka Panchang 10 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 10 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. कल के दिन की शुरुआत अष्टमी तिथि से होगी, जिसका समापन सुबह 07:27 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक नवमी तिथि रहने वाली है. चलिए अब जानते हैं कल (10 फरवरी 2026) के दिन के नक्षत्र, करण, योग, संवात और 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में विशाखा रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:55 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

योग

कल के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से होगी, जिसका समापन सुबह 01:42 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के समापन तक व्याघात योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह करीब 7 बजे आडल योग का आरंभ होगा, जिसका समापन सुबह 8 बजे के आसपास होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

करण

10 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत में कौलव करण रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:27 मिनट पर होगा. इसके बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो रात 08:43 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा.

10 फरवरी 2026 का शुभ समय

10 February 2026 Ka Shubh Muhurat

10 फरवरी 2026 का अशुभ समय

10 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 07 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 02 बजकर 16 मिनट पर (11 फरवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को गोचर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 09, 2026 12:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.