Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें झेलना पड़ेगा नुकसान, यहां पढ़ें 8 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 8 फरवरी 2026, दिन रविवार को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है आप यहां दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं. आज का अपना राशिफल जानने के लिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें 8 फरवरी 2026 राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहने वाली है. फाल्गुन सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी और शबरी जयंती है. यह दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज की नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह मकर राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्र ग्रह कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे. ग्रह स्थिति इस प्रकार रहने वाली है.

विज्ञापन

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के भाग्य के लिए कैसा रहने वाला है. आप यहां दैनिक राशिफल के जरिए जान सकते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा. संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है. सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है. रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज का दिन संतोष और शान्ति का है. राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है. नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा. संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा. सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है. आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है. यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी. शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा. सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है. शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि

रोजगार, व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी. संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा. दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा. घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी. कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए. विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे. शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा. ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे. कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा. माता-पिता का विशेष ध्यान रखें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है. कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है. इसलिए सावधान रहें और झगड़े व विवाद से बचें.

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा. दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा. आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ