Makar Rashifal February 2026

Video: 13 फरवरी तक इस राशि के लोगों के पास नहीं टिकेगा पैसा, ग्रहों का खेल बिगाड़ेगा बजट

Makar Rashifal February 2026: साल 2026 के दूसरे महीने फरवरी में 13 तारीख तक ग्रहों का अशुभ प्रभाव मकर राशि वालों के ऊपर पड़ रहा है, जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. यहां पर आप विस्तार से मकर राशि के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Makar Rashifal February 2026: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों की अशुभ दृष्टि से किसी भी व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है. यहां तक कि अच्छा-खासा समृद्ध इंसान भी पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो सकता है. पंचांग के अनुसार, इस समय मकर राशि वालों पर कुछ ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिस कारण सबसे पहले उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. मकर राशि वालों की कुंडली में इस वक्त दूसरे भाव में राहु ग्रह, तीसरे भाव में शनि ग्रह, छठे भाव में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और अष्टम भाव में केतु ग्रह मौजूद हैं. ऐसे में मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, लेकिन इसके बावजूद भी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी.

विज्ञापन

13 फरवरी 2026 तक आपके पास पैसा नहीं टिक पाएगा. यदि इस दौरान आपने आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाने का प्रयास नहीं किया तो स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है. हालांकि, महीने के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

विज्ञापन

महीने के दूसरे भाग में घटने वाली घटनाओं की जानकारी आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ