चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से सीधे पटरी पर गिरी कार्ट, VIDEO हुआ जमकर वायरल

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब प्लेटफॉर्म पर चलने वाली बैटरीचालित कार्ट रेलवे पटरी पर गिर गई. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेलवे ने कार्ट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है.

चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से सीधे पटरी पर गिरी कार्ट, VIDEO हुआ जमकर वायरल

मंगलवार को लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर चल रही बैटरीचालित कार्ट अचानक रेलवे पटरी पर जा गिरी. राहत की बात यह रही कि उस समय कार्ट पर कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी. जानकारी के मुताबिक यह हादसा कार्ट चालक की लापरवाही के चलते हुआ. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जिसे देखते हुए रेलवे कर्मियों ने तुरंत कार्ट को पटरी से हटाने की कार्रवाई शुरू की.

विज्ञापन

कार्ट चालक पर मामला दर्ज

बैटरीचालित कार्ट चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार्ट को जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त बारिश हो रही थी, जिसके चलते चालक की लापरवाही से कार्ट पटरी पर जा गिरी. यह घटना करीब सुबह 10:50 बजे की है, जबकि 11:10 बजे कार्ट को पटरी से हटाया जा सका.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर चलने वाली बैटरीचालित कार्ट की निगरानी और संचालन व्यवस्था पर चिंता जताई. कई लोगों का कहना है कि अगर उस समय कार्ट में यात्री बैठे होते या कोई ट्रेन नजदीक होती, तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था. वायरल वीडियो के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ