Singh Rashi 2026 February Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह का खास महत्व है, जिसकी एक तय समय के बाद चाल बदलती है. राशि और नक्षत्र गोचर के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति ग्रह वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं. हालांकि, इस बीच गुरु ग्रह अस्त व उदय भी होते हैं. इन सभी घटनाओं को ज्योतिष शास्त्र में अहम माना गया है, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2025 की देर रात 10 बजकर 11 मिनट से देवगुरु बृहस्पति ग्रह वक्री चाल चल रहे हैं, जो कि 11 मार्च 2026 को सुबह करीब 8 बजकर 58 मिनट पर वक्री से मार्गी होंगे. हालांकि, इस बीच फरवरी के महीने में सिंह राशि वालों को वक्री बृहस्पति ग्रह से अचानक धन लाभ होगा. दरअसल, इस समय सिंह राशि वालों की कुंडली के आय भाव में बृहस्पति हैं, जो उन्हें लाभ पहुचाएंगे. इस दौरान जॉब कर रहे जातकों की उन्नति होने के भी योग हैं.
सिंह राशि के राशिफल के बारे में विस्तार से आप वीडियो में जान सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.