Shukra Chandra Yuti 2026 Rashifal: मार्च में मीन राशि में बनेगी शुक्र-चंद्र की युति, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े व सुखद बदलाव

Shukra Chandra Yuti In Meen Rashi: साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में करीब चार दिन तक मीन राशि में शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह साथ में रहेंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में युति कहा जाता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि वो चार दिन कौन से हैं और इस दौरान किन चार राशियों के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है.

Shukra Chandra Yuti 2026 Rashifal

Credit- News24 Graphics

Shukra Chandra Yuti In Meen Rashi: शुक्र और चंद्र, दोनों ही शक्तिशाली ग्रह हैं, जिनका साथ आना ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ होता है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में करीब 4 दिन तक शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह एक साथ मीन राशि में विराजमान रहेंगे. 2 मार्च 2026 को सुबह करीब 1 बजे प्यार-सुंदरता के दाता शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 26 मार्च की सुबह लगभग 5 बजे तक रहेंगे. हालांकि, इस बीच 18 मार्च को रात में 11 बजे के आसपास मां-मन के दाता चंद्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 21 मार्च की सुबह करीब 2 बजे तक रहेंगे. चलिए जानते हैं कि किन 4 राशियों के जीवन में मार्च माह के इन 4 दिन बड़े व सुखद बदलाव आने के योग हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि-

शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह का साथ आना मार्च के महीने में कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा. एक तरफ जहां आपको मोटा बोनस मिलने के योग हैं, वहीं दूसरी तरफ घर की टेंशन भी काफी हद तक खत्म होगी. यदि इस दौरान आप रिश्ता जोड़ने का प्रयास करेंगे तो निराश नहीं होंगे. पिछले साल आपने जिस चीज में निवेश किया था, वहीं पर इस बार भी अपनी किस्मत आजमाना बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि-

मार्च महीने के ये चार दिन धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं. जहां कुछ लोगों को करियर में आगे बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो अपने रिश्तों में सुधार होते हुए देखेंगे. आर्थिक निवेश इस दौरान करना हर उम्र के जातकों के लिए ठीक रहेगा. हालांकि, जल्दबाजी की जगह घर वालों की सलाह के बाद लिए गए फैसले ज्यादा लाभ पहुंचाएंगे.

विज्ञापन

मकर राशि-

मीन राशि में शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह का चार दिन तक साथ रहना मकर राशि वालों के लिए अशुभ साबित नहीं होगा. जहां एक तरफ आपको आर्थिक मुनाफा कमाने का शानदार मौका मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ कर्ज से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा लव लाइफ में स्थिरता और शरीर के दर्द में भी आराम मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ