Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें आपके लिए कैसा रहेगा 9 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 9 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए दैनिक राशिफल की मदद से पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज 9 फरवरी 2026 का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 9 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. साथ ही विशाखा नक्षत्र, वृद्धि योग और पूर्ण दिशा शूल का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में, चंद्र ग्रह तुला राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह मकर राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 9 फरवरी 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आपको प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी. हालांकि, परिवार में तनाव रहेगा. कुछ समय आज आप जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. यदि आज यात्रा को टालने का प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा. दिन खत्म होने से पहले आपको नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आपको सत्संग का लाभ मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आज संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. विवाहित जातक घर के नौकरों से परेशान रहेंगे.

मिथुन राशि: 
आज जो भी निर्णय लें, सोच-समझकर लें. जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वो यात्रा का लाभ ले सकते हैं. हालांकि, सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
जो लोग कला व लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो ख्याति प्राप्त करेंगे. कार्यस्थल पर आज आपका अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है. संतान की उन्नति देख माता-पिता का मन प्रसन्न होगा.

सिंह राशि: 
आज आपको कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा. इसके अलावा जीवनसाथी का सहयोग जरूरी कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा. आज आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. साथ ही आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
युवा वर्ग को करियर में आगे बढ़ने के लिए आज अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे. हालांकि, पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा. इसके अलावा कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है. दिन खत्म होने से पहले आपको नए वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति होगी.

तुला राशि: 
माह के अंत तक बजट के गड़बड़ाने से चिंता रहेगी. मित्रों के सहयोग से आज कुछ जरूरी कार्य पूर्ण होंगे. हालांकि, खर्च की अधिकता रहेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी, लेकिन अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताएं. संतान सुख की प्राप्ति से विवाहित जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा. दिन खत्म होने से पहले आपको नए संबंधों से लाभ होगा.

धनु राशि: 
आज आपकी कुंडली में परिवारजनों के साथ यात्रा करने के योग हैं. कामकाजी लोग आज अवकाश का पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे. आज आपको निवेश से लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा. साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी. दिन खत्म होने से पहले कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे. हालांकि, जीवनसाथी से मतभेद होना आज संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज आपको कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा दांपत्य संबंध में सुधार के योग हैं. आज आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही विदेश जाने के योग बनेंगे. आज आपका पिता से मन-मुटाव होगा. हालांकि, समय रहते स्थिति संभल जाएगी.

मीन राशि: 
उम्मीद है कि आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे. इसके अलावा आकस्मिक धन लाभ के भी योग हैं. दिन खत्म होने से पहले आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी, लेकिन आप वायु विकार से ग्रसित रहेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ