Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य की कृपा से बढ़ेगा इन 3 राशियों का बैंक बैलेंस, मार्च में होगा 4 बार गोचर

Surya Gochar 2026 Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में 4 बार गोचर करेंगे, जिसमें एक बार राशि और तीन बार नक्षत्र परिवर्तन होगा. यहां पर आप मार्च में होने वाले सूर्य गोचर के सही समय और राशियों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Surya Gochar 2026 Rashifal

Credit- News24 Graphics

Surya Gochar 2026 Rashifal: नवग्रहों में सूर्य ग्रह को पहला स्थान प्राप्त है, जो मुख्य रूप से मनुष्य के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सेहत, मान-सम्मान और पिता से रिश्ते आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब कभी भी सूर्य ग्रह की जगह में थोड़ा सा भी परिवर्तन आता है, तब-तब जीवन के इन पहलुओं में परिवर्तन आता है. पंचांग के अनुसार, 5 मार्च 2026 को सुबह 12:59 मिनट पर सूर्य का पू भाद्रपद नक्षत्र में, 15 मार्च को सुबह 01:08 मिनट पर मीन राशि में, 18 मार्च को सुबह 09:27 मिनट पर उ भाद्रपद नक्षत्र में और 31 मार्च को रात 08:16 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश यानी गोचर होगा.

विज्ञापन

आइए जानते हैं मार्च माह में होने वाली इन 4 बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं से किन 3 राशियों को पूरे महीने लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि-

साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में सूर्य ग्रह का चार बार गोचर करना मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोगों को अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, वहीं कई जातक आर्थिक संकट से बचे रहेंगे. इसके अलावा रिश्तों में आई दूरियां कम होंगी. साथ ही परिवार वालों के साथ वक्त-वक्त पर ज्यादा समय बिताने का चांस मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि-

सूर्य ग्रह का साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में 4 बार गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. यदि आपके पिता की तबीयत सही नहीं है तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा. इसके अलावा आपके लिए किसी करीबी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है. आर्थिक संकट का सामना आप मार्च के महीने में नहीं करेंगे.

वृश्चिक राशि-

मेष और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि वालों के लिए भी 2026 में मार्च के महीने में सूर्य ग्रह का 4 बार गोचर करना अशुभ नहीं रहेगा. जहां एक तरफ सिंगल लोगों के लिए शादी का रिश्ता आएगा, वहीं मैरिड और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय साझा करेंगे. इसके अलावा घर के मुखिया की तबीयत में सुधार होगा. धन की कमी का भी आपको मार्च में सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ