मुकदमे से बचने के लिए खुद को मृत घोषित कराया, 12 साल बाद खुल गई पोल, अब होगी कड़ी कार्रवाई

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका सिर चकरा जाएगा. आगरा में एक आदमी ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे से बचने के लिए खुद को मृत घोषित कर दिया. करीब 12 साल बाद उसकी पोल खुल गई और अब उसके जिंदा होने की पुष्टि हो गई है.

Agra News

Photo Credit- Social Media

Agra News: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र से जुड़े इस मामले में तारा चंद्र शर्मा के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों से जुड़ा मामला कोर्ट में चल रहा था. आरोपी तारा चंद्र शर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके थे. लेकिन आरोनी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना शातिर दिमाग लगाया और खुद को कागजों में मृत घोषित करा दिया. आरोपी तारा चंद्र शर्मा ने साल 2013 में नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर कोर्ट में पेश किया. इस मृत्यु प्रमाण पत्र में उसे 1998 में मृत दिखाया गया था. इसके बाद कोर्ट में कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया.

विज्ञापन

12 साल बाद खुल गई तारा चंद्र की पोल

तारा चंद्र ने अपना शातिर दिमाग लागकर खुद को मुकदमे से बचा लिया लेकिन 12 साल बाद उसकी पोल खुल गई जब उसे आगरा के गांधी नगर क्षेत्र में स्कूटी चलाते हुए देखा गया. बता दें कि, नबंवर 2025 में वादी राजकुमार वर्मा ने आरोपी को आगरा के गांधी नगर क्षेत्र में स्कूटी चलाते देखा. उसने स्कूटी की फोटो खींची और स्कूटी के नंबर से आरटीओ कार्यालय में जानकारी निकाली यह स्कूटी आरोपी तारा चंद्र ने उसने 2016 में अपने नाम पर पंजीकृत कराई थी.

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू

वादी राजकुमार ने इस मामले में सबूतों को जमा किया और कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया. अब कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच हो रही है. इस मामले की पुलिस जांच में आरोपी के जिंदा होने की पुष्टि हुई है. इस मामले में विस्तृत जांच के बाद पूरे केस की दोबारा समीक्षा की जाएगी. इसके बाद आरोपी पर धोखाधड़ी और न्याय में बाधा डालने जैसे मामलों में कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ