Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 February 2026: ध्रुव योग से हुई मंगलवार के दिन की शुरुआत, जानें पूजा के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर नक्षत्र-करण

Aaj Ka Panchang: आज 10 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से हुई है, जिसके बाद कई नक्षत्र, योग व करण बनेंगे. हालांकि, पंचांग के जरिए पहले ही आप आज के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर योग के बारे में जान सकते हैं. चलिए अब जानते हैं 10 फरवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.

Aaj Ka Panchang 10 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 10 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. आज के दिन की शुरुआत अष्टमी तिथि से हुई है, जिसका समापन सुबह 07:27 मिनट पर हो गया है. इसके बाद अब दिन के अंत तक नवमी तिथि रहने वाली है. चलिए अब जानते हैं आज (10 फरवरी 2026) के दिन के नक्षत्र, करण, योग, संवात और 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में विशाखा था, जिसका समापन सुबह 07:55 मिनट पर हो गया है. हालांकि, इसके बाद अब दिन के अंत तक अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

योग

आज के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से हुई है, जिसका समापन सुबह 01:42 मिनट पर हो गया है. इसके बाद अब दिन के समापन तक व्याघात योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे से 8 बजे (लगभग) तक आडल योग था.

विज्ञापन

करण

10 फरवरी 2026 यानी आज के दिन की शुरुआत में कौलव करण था, जिसका समापन सुबह 07:27 मिनट पर हुआ है. इसके बाद तैतिल करण का आरंभ हुआ, जो रात 08:43 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा.

10 फरवरी 2026 का शुभ समय

10 February 2026 Ka Shubh Muhurat

10 फरवरी 2026 का अशुभ समय

10 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 07 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 02 बजकर 16 मिनट पर (11 फरवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को गोचर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ