---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 1 August 2023: आज पूर्णिमा पर है मंगला गौरी व्रत, इन मुहूर्त में काम करें तो पक्का हासिल होगी जीत

Aaj ka Panchang, 1 August 2023: आज मंगलवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। पूरे दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.15 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.18 बजे होगा।आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)शक संवत – 1945 विक्रम संवत – 2080 कलि संवत […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Panchang, 1 August 2023: आज मंगलवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। पूरे दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.15 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.18 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: Job Ke Liye Upay: अच्छी जॉब चाहिए तो आज ही करें ज्योतिष के ये उपाय, तुरंत दिखेगा असर

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.24 बजे से 9.18 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.48 बजे से 2.42 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.36 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.24 बजे से 9.18 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.12 बजे से 11.06 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.04 बजे से 10.45 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.49 बजे से 5.31 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.53 बजे से दोपहर 2.14 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.53 बजे तक प्रीति योग एवं आयुष्मान योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.47 बजे से 3.41 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 1.00 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10.26 बजे से 11.50 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 01, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola