Aaj Ka Love Rashifal 10th April 2024: नवरात्रि का दूसरा दिन कई राशियों के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। शाम में आप अपने साथी के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जहां आपको उनसे सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। वहीं सिंगल लोगों को आज अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज 10 अप्रैल 2024, दिन बुधवार का लव राशिफल।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि का दूसरा दिन मेष राशि वाले लोगों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आज शाम में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग आज शाम में अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जहां उनका पार्टनर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकता है। वहीं जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं। उनकी आज अपने साथी से लड़ाई भी हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों की लव लाइफ में आज थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अगर शाम तक आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे, तो सब ठीक रहेगा।
कर्क राशि
लव लाइफ के मामले में कर्क राशि वाले जातकों का दिन आज सामान्य रह सकता है। जो लोग सिंगल हैं, वह आज अपने दोस्तों के साथ शाम में किसी प्रसिद्ध मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग आज अपने साथी के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा दो से तीन दिन के लिए आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।
कन्या राशि
लंबे समय से अगर आपकी आपके पार्टनर से लड़ाई चल रही है, तो कोशिश करके आज ही बात को सुलझा लें, नहीं तो आने वाले समय में आपका रिश्ता खतरे में भी आ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को आज प्यार के मामले में खुशखबरी भी मिल सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों को शाम के समय में थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप अपने साथी पर विश्वास रखेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।
वृश्चिक राशि
लव लाइफ के मामले में आज वृश्चिक राशि वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आज आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करते हैं, तो इससे आपके रिश्ते पर असर पड़ सकता है। वहीं सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशि
सिंगल और शादीशुदा जातकों के लिए नवरात्रि का दूसरा दिन बहुत खास रह सकता है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ दो से तीन दिन के लिए धार्मिक यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं।
मकर राशि
लव लाइफ के मामले में आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। वहीं जो लोग शादी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी भी मिल सकती है।
कुंभ राशि
शादीशुदा लोगों के रिश्ते में आज परेशानियां भी आ सकती हैं। आज आपकी आपके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें। नवरात्रि का दूसरा दिन सिंगल लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आज आपको अपना सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
मीन राशि
शादीशुदा लोगों को आज अपने किसी दोस्त से धोखा भी मिल सकता है। इसलिए आज किसी भी तीसरे व्यक्ति पर विश्वास न करें, नहीं तो इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
15 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines