---विज्ञापन---

Religion angle-right

विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!

Vastu Tips for Hair Wash: अक्सर आपने सुना होगा कि मंगलवार और शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इस दिन विवाहित और अविवाहित दोनों में से किस महिला को बाल नहीं धोने चाहिए। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं बाल धोने से जुड़े नियमों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Vastu Tips for Hair Wash: हिंदू धर्म में जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। कई नियम तो ऐसे भी हैं, जिनका पालन हम बचपन से करते हैं। इन्हीं में से एक है किस दिन बाल धोने चाहिए और किस दिन नहीं। मान्यता है कि किसी-किसी दिन विवाहित महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। तो वहीं हफ्ते में एक दिन अविवाहित महिलाओं का बाल धोना शुभ नहीं होता है। अगर आपको भी इस बात की कन्फ्यूजन है कि किस दिन कुंवारी लड़की को बाल धोने चाहिए और किस दिन सुहागन महिलाओं। तो आइए जानते हैं हफ्ते में कौन-कौन से दिन बाल धोना शुभ होता है और कौन से दिन अशुभ?

ये भी पढ़ें- तेल या घी, शाम को किसका दीपक घर में जलाएं? जानें बाती को लेकर क्या कहता वास्तु शास्त्र

---खबर नीचे जारी है---

महिलाओं को किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन विवाहित महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंध में तकरार आती है। हालांकि इस दिन कुंवारे लड़के और लड़कियां बाल धो सकते हैं। इससे उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए?

मान्यता है कि मंगलवार के दिन बाल धोना अच्छा नहीं होता है। इसलिए इस दिन वैवाहिक से लेकर कुंवारी लड़कियों को बाल नहीं धोना चहिए। अगर इस दिन कोई बाल धोता है, तो उनके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन भी किसी को बाल नहीं धोने चाहिए। इस दिन बाल धोने से घर में दरिद्रता आती है।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं अगर आप शनिवार के दिन बाल धो रहे हैं, तो इससे शनि देव आप से नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक कष्ट भी आपको पहुंचा सकता है। इसलिए इस दिन गलती से भी बाल नहीं धोने चाहिए।

बुधवार को किन लोगों को बाल नहीं धोने चाहिए?

अगर आपका छोटा भाई है तो आप बुधवार के दिन गलती से भी बाल नहीं धोएं। मान्यता के अनुसार, जिन लड़कियों के छोटे भाई होते हैं उन्हें इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए। इससे वो खतरे में पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

किस दिन बाल धोना शुभ होता है?

शुक्रवार के दिन कोई भी बाल धो सकता है। इससे किसी को भी किसी तरह की हानि नहीं पहुंचती है।

सुहागन महिलाओं को किस दिन बाल नहीं धोना चाहिए?

मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन सुहागन महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच खटास आ सकती है। इसके अलावा इससे उनके घर-परिवार में भी अशांति बनी रहती है। हालांकि कुंवारी लड़कियां इस दिन बाल धो सकती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: सावधान! घर की इस दिशा में तो नहीं लगा रखा शीशा, जानिए अशुभ और शुभ वजह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 09, 2024 02:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola