---विज्ञापन---

घर में रखें ये 5 मूर्तियां, पैसों की कभी नहीं होगी कमी!

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और धन की बरसात हो, तो इन खास मूर्तियों को घर में जरूर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ खास मूर्तियां घर में रखने से धन और संपत्ति में बरकत होती है। आइए जानें कौन-सी हैं ये 5 मूर्तियां...

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ खास मूर्तियों को रखने से न केवल आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है, बल्कि घर में सुख-शांति और पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। इन मूर्तियों को वास्तु के नियमों के अनुसार सही दिशा में रखने से जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं इन 5 मूर्तियों के बारे में जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।

Cow

---विज्ञापन---

गाय की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, पीतल की गाय की मूर्ति को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने में भी गाय की मूर्ति सहायक मानी जाती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, जिससे जीवन में तरक्की होती है।

Fish

---विज्ञापन---

मछली की मूर्ति

मछली की मूर्ति धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीतल या चांदी की मछली की मूर्ति रखना बहुत लाभकारी होता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। मछली को घर में रखने से धन की वृद्धि होती है और जीवन में सौभाग्य का आगमन होता है।

turtles

---विज्ञापन---

कछुए की मूर्ति

मान्यताओं के अनुसार, कछुए की मूर्ति लंबी उम्र और जीवन में स्थिरता का प्रतीक होती है। इसे घर में रखने से धन लाभ होता है। कछुए की मूर्ति घर में रखने से मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। बता दें इसे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

Camel

---विज्ञापन---

ऊंट की मूर्ति

फेंगशुई के अनुसार, ऊंट की मूर्ति घर में रखना व्यापार और रोजगार के लिए लाभकारी होता है। इसे घर या व्यापारिक स्थल पर रखने से व्यापार में तरक्की होती है और कठिन परिस्थितियों में सहनशक्ति बढ़ती है। ऊंट की मूर्ति से व्यापार में सफलता मिलती है और घर में भी समृद्धि बनी रहती है।

Elephant

---विज्ञापन---

हाथी की मूर्ति

हाथी की मूर्ति शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी या पीतल की हाथी की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में समृद्धि का वास होता है। हाथी की मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में स्थिरता बनी रहती है।

First published on: Nov 07, 2024 03:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola