Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

जेलेंस्की ने पुतिन को बताया ‘युद्ध का गुलाम’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रूस पर बरस पड़े यूक्रेन के राष्ट्रपति

जेलेंस्की ने पुतिन को 'युद्ध का गुलाम' बताते हुए कहा कि रूसी हमलों से यूक्रेन के सभी पावर प्लांट तबाह हो चुके हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 16, 2026 09:27
zelensky on putin
Credit: Social Media

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर कड़ा हमला बोला है. जेलेंस्की ने पुतिन को ‘युद्ध का गुलाम’ बताते हुए कहा कि रूस लगातार युद्ध को आगे बढ़ा रहा है और शांति में उसकी कोई रुचि नहीं है. ये बयान उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दिया. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों की वजह से यूक्रेन के सभी पावर प्लांट को नुकसान पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि देश में एक भी बिजली संयंत्र ऐसा नहीं बचा, जो रूसी मिसाइल या ड्रोन हमलों से तबाह ना हुआ हो. इसकी वजह से आम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर ठंड के मौसम में बिजली कटौती से जीवन और भी मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें: जून तक खत्म हो सकता है यूक्रेन-रूस युद्ध? अमेरिका ने दी शांति समझौते की समयसीमा

---विज्ञापन---

जेलेंस्की ने मांगी मदद

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इसके बावजूद यूक्रेन के ऊर्जा कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और किसी तरह बिजली आपूर्ति को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कर्मचारियों की हिम्मत और समर्पण की सराहना की. जेलेंस्की ने ये भी कहा कि रूस का मकसद यूक्रेन की बुनियादी सुविधाओं को पूरी तरह तबाह करना है ताकि आम नागरिकों पर दबाव डाला जा सके. अपने भाषण में जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की. उन्होंने पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम जल्दी उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा सके. उनका कहना था कि अगर यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा समर्थन मिला, तो नागरिकों की जान बचाई जा सकती है.

शांति वार्ता का कोई मतलब नहीं- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक रूस युद्ध नहीं रोकता और ठोस सुरक्षा गारंटी नहीं देता, तब तक शांति वार्ता का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपनी जमीन और संप्रभुता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा. दूसरी ओर, रूस की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन ये बयान ऐसे समय आया है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या घुटनों पर आने लगे हैं जेलेंस्की, यूरोपीय देशों पर क्यों भड़के यूक्रेनी प्रेसिडेंट, कैसे हैं देश के हालात?

First published on: Feb 16, 2026 07:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.