'घुसे तो सैनिकों को राख बना देंगे…', अमेरिका को ईरान की खुली चेतावनी

Iran America Tension: ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसके सैनिक ईरान की जमीन पर उतरे तो उन्हें राख बना दिया जाएगा. बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व में हालात बेहद नाजुक हो गए हैं.

Iran Warns America

Credit: Social Media

ईरान-अमेरिका और इजरायल में जारी युद्ध को एक महीना बीत चुका है और जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं. इसी बीच ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सेना ने ईरान की जमीन पर कदम रखा, तो उनके सैनिकों को राख में बदल दिया जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है और हजारों सैनिकों की तैनाती की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है. खबरें हैं कि अमेरिका ईरान के खर्ग आईलैंड पर कब्जा करने की प्लानिंग कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी हमले का जवाब बेहद आक्रामक तरीके से देगा. ईरानी नेतृत्व का कहना है कि अगर अमेरिकी सेना ने जमीनी हमला किया, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. गालिबफ ने कहा कि ईरानी सेना अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रही है ताकि उन्हें कड़ा सबक सिखाया जा सके. उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से हमले जारी हैं, ईरानी मिसाइलें तैयार हैं. गालिबफ ने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करने वाला. ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि पेंटागन ईरान में हफ्तों तक चलने वाले सीमित जमीनी अभियानों की तैयारी कर रहा है. जिसके तहत खर्ग द्वीप और होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद तटीय ठिकानों पर छापे भी मारे जा सकते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने USS त्रिपोली को भी अरब सागर में तैनात किया है जो करीब 3500 मरीन से लैस युद्धपोत है.

क्या छिड़ने वाला है तीसरा विश्व युद्ध?

चिंगारी को आग बनाने के लिए ईरान के एक प्रमुख अखबार ने अमेरिका को ‘Welcome to Hell’ यानी ‘नरक में स्वागत है’ जैसी चेतावनी दी. यह संदेश अमेरिका की सैन्य तैनाती के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है. पूरे मध्य पूर्व में संघर्ष का दायरा बढ़ता जा रहा है. ईरान समर्थित समूहों ने कई क्षेत्रों में हमले किए हैं, वहीं अमेरिका और उसके सहयोगियों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है. इस टकराव का असर वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चिंता बढ़ गई है. इस पूरे संकट के बीच कई देश कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हुए हैं. पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देश बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ