मौत का सामना करने जा रही महिला से मिलिए, 3 मिनट के 'टाइम' की लगा दी बोली!

Young Woman Dying Of Cancer Auctions Off Her Final Time: एक महिला ने मरने से पहले अपने अंतिम समय की बोली लगाने का फैसला लिया है। लोगों को उसके साथ तीन मिनट बिताने का मौका मिलेगा। महिला ने ऐसा खास मकसद से किया है।

Emily Lahey Cancer

Emily Lahey

विज्ञापन

Young Woman Dying Of Cancer Auctions Off Her Final Time: एक महिला ने अपनी मौत से पहले एक अनूठा फैसला लेकर चौंका दिया है। ऑस्ट्रेलिया में कैंसर से जूझ रहीं 32 साल की एमिली लेही के इस फैसले की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है। एमिली एनयूटी कार्सिनोमा नाम के कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने कैंसर रिसर्च के लिए डोनेशन और अवेयरनैस बढ़ाने के लिए सिडनी में एक ‘जीवित कलाकृति’ बनने का फैसला लिया है। जिसमें वह अपने जीवन के बचे समय के कुछ हिस्सों को अजनबियों को बेचेंगी। खास बात यह है कि बाकायदा इसकी बोली लगाई जाएगी।

मिलेगा तीन मिनट बिताने का मौका

इस दिलचस्प ऑक्शन में लोगों को एमिली के साथ 3 मिनट बिताने का मौका मिलेगा। इस छोटी सी मुलाकात के दौरान वे किसी व्यक्ति पर एक घातक बीमारी के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को समझ सकेंगे। जानकारी के अनुसार, एमिली को 2019 में कैंसर के इस दुर्लभ मामले का पता चला था। एनयूटी कार्सिनोमा एक दुर्लभ और आक्रामक कैंसर है। ये ज्यादातर सिर, गर्दन और फेफड़ों में होता है। हालांकि इसके बावजूद एमिली टूटने की बजाय मजबूत हुईं और इस कष्ट का डटकर सामना किया।

विज्ञापन

कैंसर की जागरूकता उद्देश्य

एमिली के लिए अब उनका समय ही जीवन की सबसे बड़ी चीज बन गया है। उनके लिए ये प्रोजेक्ट काफी खास है। उनका कहना है कि बातचीत के दौरान लोग अपने जीवन की वास्तविकता का पता लगाएंगे। इसके साथ ही वे कैंसर रिचर्स के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन

27 साल की उम्र में चला पता

जिस वक्त लेही को कैंसर का पता चला, उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी। उन्होंने 7NEWS.com.au को बताया कि वह रोजाना 5-10 किलोमीटर की दौड़ लगाती थीं, इसलिए कैंसर की संभावना के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। लेकिन उन्हें लगातार सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। बाद में एक आंख की रोशनी भी चली गई। डॉक्टरों ने उसके सिर में क्रिकेट की गेंद के आकार की चीज देखी। हालांकि कीमोथेरेपी भी उसकी मदद नहीं कर सकी। अब वह जीवन के अंतिम समय में हैं।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ