मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. लाल सागर में सऊदी अरब के ऑयल प्लांट्स और पाइपलाइन पर अटैक करने के बाद हूतियों ने सीधे सऊदी अरब पर हमले किए. हूतियों की मिसाइलें देश की राजधानी रियाद तक पहुंच गई. यह देख अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक्शन मोड में आ गए और अपना वीकेंड ट्रिप छोड़ वापस व्हाइट हाउस लौट आए. अमेरिकी सेना का बॉम्बर भी ब्रिटेन के एयरबेस से उड़ चुका है. वहीं हूती विद्रोहियों ने पाकिस्तान को भी धमकी दे दी है. इधर मक्का पैक्ट के तहत तुर्किये ने सऊदी अरब की मदद को हाथ बढ़ाए हैं.
पाकिस्तान और तुर्किये को हूतियों की सीधी धमकी
सऊदी अरब में तुर्की और पाकिस्तान की सेना तैनात हो गई है, यह देख हूती विद्रोहियों ने दोनों देशों को धमकी दे दी है. हूती नेता अल बुखैती ने कहा कि अगर पाकिस्तान और तुर्किये ने सऊदी अरब की मदद की तो दोनों पर हमला होगा. सऊदी अरब के खिलाफ विवाद में किसी भी विदेशी ताकत का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हूतियों ने साफ कहा है कि सऊदी अरब के बाद पाकिस्तान और तुर्किये का ही नंबर है. बता दें कि मक्का पैक्ट के अनुसार अगर तीनों में से किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा और तीनों देश ही जवाबी हमला करेंगे.
तुर्किये ने सऊदी अरब की मदद को हाथ बढ़ाया आगे
तुर्किये ने मक्का पैक्ट के नियमों के अनुसार तुर्किये ने सऊदी अरब को उसकी सैन्य जरूरतें पूरी करने का ऑफर दिया है. तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने मीडिया ब्रीफिंग मे कहा कि तुर्किये अपने दोस्त सऊदी अरब की मदद के लिए मजबूती और एकजुटता से खड़ा है. सऊदी अरब की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हूती हमले कर रहे हैं. इसका जवाब देने में तुर्किय पूरी तरह से मदद करेगा. क्योंकि हूती विद्रोहियों ने ईरान को समर्थन देते हुए सऊदी अरब पर हमला किया है और अमेरिका-ईरान के टकराव में सऊदी अरब को जबरदस्ती खींचना ठीक नहीं है.
हूतियों ने रियाद और यानबू पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद और औद्योगिक केंद्र यानबू शहर पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, लेकिन सऊदी सेना ने रियाद की तरफ आ रही मिसाइल को आसमान में ही नष्ट कर दिया. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि यमन के निर्दोष लोगों का सोच रहे हैं, वरना रियाद पर हमले का हूतियों को मुंहतोड़ जवाब देते. मिसाइल अटैक से पहले एयरपोर्ट के पास आग लगी थी, जिससे एयरपोर्ट की इमारतों के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और राजधानी पर हमला करने की निंदा हो रही है.
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
3 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
3 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
5 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
7 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
9 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
9 hrs agoLIVE: लोकतंत्र तभी बचेगा, जब BJP को सत्ता से हटाया जाएगा- अखिलेश यादव
11 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
12 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
21 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines