रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू, BCCI सचिव का आया बयान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में दिल्ली में होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इस तरह की खबरें गलत हैं.

IND vs SL

BCCI सचिव ने फैंस को दी खुशखबरी (Photo: AI)

IND vs SL Match Venue Not Shifted: दिसंबर में भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच दिल्ली में होगा. दिल्ली के फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपने शहर में खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं. हाल ही में रिपोर्ट में दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई. कहा गया कि दिल्ली में होने वाले पहले वनडे मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट कर दिया गया है. इसके बाद दर्शकों का दिल टूट गया. हालांकि अब BCCI सचिव ने पिक्चर क्लियर कर दी है. वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि अब दिल्ली में रोहित और विराट का जलवा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

BCCI सचिव का आया बयान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने वेन्यू बदलाव की अफवाहों को खारिज कर दिया है. मुकाबला दिल्ली में ही खेला जाएगा. उन्होंने साफ किया कि बीसीसीआई ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सैकिया ने कहा, “इस तरह की खबरें बिल्कुल भी सही नहीं हैं. दिल्ली में होने वाले वनडे मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है. बीसीसीआई ने इस तरह का कोई भी फैसला अब तक नहीं लिया है. हम मीडिया के सभी साथियों से निवेदन करते हैं कि शेड्यूल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ बीसीसीआई की सूचनाओं पर ही ध्यान दें. ये भी जानना जरूरी है कि दो देशों के बीच होने वाले मैच एक स्टैंडर्ड पॉलिसी के तहत ही तय किए जाते हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तुषार देशपांडे की रणजी ट्रॉफी में घातक गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले

श्रीलंका के खिलाफ होगी अहम सीरीज

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आ गया है. अक्टूबर में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई है. हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया है. सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. दोनों अब वनडे मैच ही खेलते हैं.

विज्ञापन

भारत को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारत का दौरा काफी महत्वपूर्ण होगा. दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया तीन वनडे मैच खेलेगी. पहला मुकाबला दिल्ली में 13 दिसंबर को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा. 18 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच अहमदाबाद में होगा. तीनों मुकाबले में विराट और रोहित का जलवा देखने को मिलेगा. फिलहाल अच्छी खबर ये है कि पहला वनडे मैच दिल्ली में ही होने वाला है. दिल्ली में रोहित और विराट को फैंस का हमेशा से अच्छा समर्थन मिलता आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ