ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क का हत्यारा कौन? 2 पकड़े, 1 को जेल दूसरा रिहा

Who killed Charlie Kirk: अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि हत्यारे ने करीब 200 मीटर के दायरे से एक रूफटॉप से फायर किया है। इतना ही नहीं प्रारंभिक जांच में ये भी लग रहा है कि वह एक प्रोफेशनल शूटर हो सकता है, जिस सफाई से उसने वारदात को अंजाम दिया है उससे तो ये ही साबित होता है।

Charlie Kirk,Assassination, Turning Point USA,Utah Valley University,Political violence,Shooting Conservative activist,Donald Trump, FBI investigation

चार्ली किर्क और डोनाल्ड ट्रंप

विज्ञापन

Who killed Charlie Kirk: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या ने सनसनी फैला दी है। अमेरिकी सरकार ने जहां इसे राजनीतिक हिंसा का नाम दिया है। वहीं, देश की सबसे बड़ी एजेंसी FBI के अधिकारी इस वारदात से सकते में हैं।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए दो से ज्यादा टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो ये टारगेटेड किलिंग है। जानकारी के अनुसार हत्यारे ने कुछ मीटर से ही गोली चलाई, वह केवल चार्ली की हत्या करने ही आया था।

विज्ञापन

प्रोफेशनल शूटर ने रूफटॉप से लिया था निशाना

अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि हत्यारे ने करीब 200 मीटर के दायरे से एक रूफटॉप से फायर किया है। इतना ही नहीं प्रारंभिक जांच में ये भी लग रहा है कि वह एक प्रोफेशनल शूटर हो सकता है, जिस सफाई से उसने वारदात को अंजाम दिया है उससे तो ये ही साबित होता है।

हत्याकांड में दो अरेस्ट, एक को जेल तो दूसरे को रिहाई क्यों?

फिलहाल जांच एजेंसियां इस केस में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर रही हैं। जांच अधिकारियों को हत्याकांड में काले कपड़े पहने संदिग्ध की तलाश है। FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने मीडिया में कहा कि ये बेहद संवेदनशील केस है, मामले की जांच जारी है। उनका कहना था कि अब तक की शुरुआती जांच में हमने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिसमें से एक को ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ जस्टिस के आरोप में जेल भेजा गया और दूसरे को रिहा कर दिया गया। दोनों का शूटिंग से कोई कनेक्शन नहीं पाया गया।

कौन थे चार्ली किर्क, क्यों उनकी गोली मारकर की गई हत्या?

चार्ली अमेरिका के प्रमुख कंजर्वेटिव युवा संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) के सह-संस्थापक थे। 10 सितंबर को वह यूटा वैली यूनिवर्सिटी (UVU) में कैंपस इवेंट में हिस्सा लेने गए थे। यहां अज्ञात हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस समय चार्ली को गोली मारी गई वह बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं के सामने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा पर अपने विचार रख रहे थे।

विज्ञापन

राजनीतिक शत्रुता है चार्ली किर्क की हत्या का कारण, FBI को लगा सुराग

फिलहाल चार्ली की हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। FBI के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे राजनीतिक शत्रुता होने की बात सामने आ रही है। अभी तक हत्यारे की पहचान या स्पष्ट मकसद सामने नहीं आया है लेकिन जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि राजनीतिक दुश्मनी इस हत्याकांड के पीछे का एक प्रमुख कारण है। दरअसल, चार्ली किर्क डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक थे। इतना ही नहीं वह खासकर युवा वोटरों में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करने का काम करते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ