भारतीय मूल की वसुंधरा ओसवाल कौन? युगांडा की जेल में बिताए 'मौत से बदतर' दिन

Who Is Vasundhara Oswal: वसुंधरा का आरोप है कि जेल में उन्हें खाना नहीं दिया गया, उन्हें नहाने तक की परमिशन नहीं थी।

वसुंधरा ओसवाल
विज्ञापन

Who Is Vasundhara Oswal: भारतीय मूल के अरबपति कारोबारी पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वसुंधरा के युगांडा जेल में बिताए दिनों के बारे में चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं वसुंधरा ओसवाल ने युगांडा में अपने मानवाधिकारों का उल्लंघन होने का दावा किया है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग

चौकाने वाली बात ये है कि जिस शख्स की हत्या में वसुंधरा को जेल में बंद रखा गया वह तो जिंदा निकाला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा ने युगांडा सरकार से जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी मुकेश मेनारिया के अपहरण और हत्या करने का आरोप लगा था

युगांडा मीडिया के अनुसार वसुंधरा पर उनके पिता पंकज ओसवाल के पूर्व कर्मचारी मुकेश मेनारिया के अपहरण और हत्या करने का आरोप लगा था। लेकिन जांच के बाद मुकेश तो तंजानिया में मिले और वह बीमार थे। मीडिया में दिए बयान में वसुंधरा ने दावा कि उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया।

जेल में खाना नहीं दिया गया, नहीं थी नहाने की परमिशन 

वसुंधरा का आरोप है कि जेल में उन्हें खाना नहीं दिया गया, उन्हें नहाने तक की परमिशन नहीं थी। उनके पिता पंकज ओसवाल को उसके पास जिंदा रहने तक का खाना पहुंचाने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ी। उनका आरोप था कि जेल में उनके साथ बदसलूकी की गई। उनके विरोध करने पर पुलिसकर्मी लगातार उनके साथ बदसलूकी करते रहे।

विज्ञापन

कोठरी में रखकर किया प्रताड़ित 

वसुंधरा का आरोप है कि उन्हें 1 अक्टूबर 2024 को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद 21 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिली। इस दौरान जेल में उन्हें नारकीय जीवन जीना पड़ा। उन्हें एक कोठरी में हिरासत में रखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ