---विज्ञापन---

दुनिया

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से ताबड़तोड़ अटैक, कौन है हमलावर स्पैरोस क्रू, आखिर क्या थी वजह?

रूस के उफा शहर में मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुए हमले ने सनसनी मचा दी है. इस हमले में चार भारतीय मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. जांच में सामने आया है कि हमलावर स्पैरोस क्रू नव-नाजी विचारधारा से प्रभावित था और नस्लीय नफरत के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया. भारतीय दूतावास मामले पर नजर बनाए हुए है.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 8, 2026 14:09
Stabbing of Indian Students in Russia
Credit: Social Media

रूस के उफा शहर में मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रों पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. इस चाकूबाजी में चार भारतीय मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले में कई और छात्र भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि हमलावर स्पैरोस क्रू आखिर कौन है और उसने ये हमला क्यों किया?


कौन है स्पैरोस क्रू?

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले का आरोपी स्पैरोस क्रू (Sparos Kru) एक 15 साल का किशोर है. बताया जा रहा है कि वो चरमपंथी और नव-नाजी (Neo-Nazi) विचारधारा से प्रभावित था. नव नाजी को रूस के सुप्रीम कोर्ट ने साल 2021 में आतंकी संगठन घोषित किया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए नफरत फैलाने वाले कंटेंट से जुड़ा हुआ था और वो नस्लवादी सोच रखता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्पैरोस क्रू पहले भी हिंसक विचारों को लेकर स्थानीय एजेंसियों के रडार पर था, लेकिन वो इतने बड़े हमले को अंजाम देगा, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर पर हमला, हमलावर ने बरसाई गोलियां; अस्पताल में भर्ती

हमले के पीछे की सोच क्या थी?

जांच एजेंसियों का मानना है कि ये हमला नस्लीय नफरत और चरमपंथी सोच से प्रेरित था. हमलावर ने हॉस्टल में घुसते ही अंधाधुंध चाकू से हमला शुरू कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने हमले के बाद हॉस्टल की दीवार पर खून से नव-नाजी सिंबल भी बनाए, जिससे साफ होता है कि ये सिर्फ आपराधिक नहीं बल्कि आइडियोलॉजिकल अटैक था. दरअसल, हमले के वक्त ज्यादातर छात्र हॉस्टल के कमरों में मौजूद थे. स्पैरोस क्रू अचानक हॉस्टल में घुसा और चाकू से छात्रों पर वार करने लगा.

---विज्ञापन---

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पर काबू पा लिया. हमले में 4 भारतीयों समेत कई छात्र घायल हुए और दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. फिलहाल आरोपी स्पैरोस क्रू पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संबंध किन चरमपंथी संगठनों से थे और क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है. ये घटना विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है.

First published on: Feb 08, 2026 02:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.