ईरान को एहसास तक नहीं होगा और उड़ जाएंगी होर्मुज की बारूदी सुरंगें, जानिए US का प्लान!

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने साफ किया है कि यह ऑपरेशन बेहद हाई-टेक होने वाला है. परंपरागत तरीके से जहाजों को सीधे सुरंग वाले क्षेत्रों में भेजने के बजाय, अब रोबोटिक मशीनों का सहारा लिया जा रहा है.

Strait-of-Hormuz

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट को साफ करने की अमेरिका ने तैयारी शुरू कर दी है. अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान ने इस रूट को बंद कर रखा है, यहां से किसी भी जहाज को नहीं गुजरने दिया जा रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस रूट पर बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं. इस खतरे को देखते हुए अमेरिकी नौसेना ने अपने दो सबसे एडवांस युद्धपोत यूएसएस फ्रैंक ई पेटरसन और यूएसएस माइकल मर्फी को मैदान में उतार दिया है.

विज्ञापन

बेहद हाई-टेक होगा ऑपरेशन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने साफ किया है कि यह ऑपरेशन बेहद हाई-टेक होने वाला है. परंपरागत तरीके से जहाजों को सीधे सुरंग वाले क्षेत्रों में भेजने के बजाय, अब रोबोटिक मशीनों का सहारा लिया जा रहा है. नौसेना ‘किंगफिश’ (Mk 18 Mod 2) जैसे मानवरहित अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है. ये टॉरपीडो के आकार के ड्रोन समुद्र की गहराई में जाकर सोनार मैपिंग करते हैं और छिपे हुए विस्फोटकों का सटीक पता लगाते हैं.

विज्ञापन

आसमान से लेजर और पानी में धमाका

सिर्फ पानी के अंदर ही नहीं, बल्कि आसमान से भी निगरानी सख्त रहेगी. अमेरिका ने MH-60S हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है, जो ‘एयरबोर्न लेजर माइन डिटेक्शन सिस्टम’ से लैस हैं. यह लेजर तकनीक समुद्र की सतह पर तैर रही या पानी के ठीक नीचे छिपी सुरंगों को तुरंत स्कैन कर लेती है. जैसे ही कोई सुरंग मिलती है, उसे ‘एयरबोर्न माइन न्यूट्रलाइजेशन सिस्टम’ नाम के रिमोट-कंट्रोल रोबोट के जरिए वहीं धमाका करके नष्ट कर दिया जाता है.

विज्ञापन

होर्मुज क्यों इतना अहम?

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है. ईरान की नाकाबंदी की वजह से पिछले कई हफ्तों से करीब 800 जहाज फंसे हुए हैं. इसके वजह से कई देशों में एनर्जी क्राइसिस हो गया है. कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ