'होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा', ईरान से बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप की बड़ी धमकी

ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों के साथ इस्लामाबाद में हुई मैराथन बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन सिर्फ एक ही बात पर सहमति नहीं बनी – वो है ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम.

donald trump

ईरान राष्ट्रपति ट्रंप से सुलेमानी कासिम और अली खामेनेई की हत्या का बदला लेना चाहता है।

विज्ञापन

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली शांति वार्ता के विफल होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि हम जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेंगे. ट्रंप ने कहा कि हम होर्मुज में ना तो जहाजों को घुसने देंगे और ना ही निकलने देंगे.

ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों के साथ इस्लामाबाद में हुई मैराथन बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन सिर्फ एक ही बात पर सहमति नहीं बनी – वो है ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम. ट्रंप ने कहा, ‘मीटिंग अच्छी रही, ज्यादातर बातों पर सहमति बन गई, लेकिन सिर्फ एक ही बात, न्यूक्लियर पर सहमति नहीं बनी.’ उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु लक्ष्यों पर अड़ा रहा.

विज्ञापन

US नेवी करेगी जहाजों की नाकाबंदी

ट्रंप ने ऐलान किया कि US नेवी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी शुरू करेगी. उन्होंने कहा, ‘तुरंत प्रभाव से, अमेरिकी नेवी होर्मुज स्ट्रेट में घुसने या निकलने की कोशिश करने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने का प्रोसेस शुरू करेगी.’

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के भरोसे को पूरा करने में नाकाम रहा है, और आरोप लगाया कि समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों के खतरों ने पहले ही शिपिंग एक्टिविटी पर असर डाला है. उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं कि कहीं कोई माइन हो सकती है, कौन जहाज मालिक यह रिस्क लेना चाहेगा?’

विज्ञापन

‘ईरान को टोल देने वालों की खैर नहीं’

उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगों को तबाह करना शुरू कर देगा. ट्रंप ने कहा, ‘जो कोई भी ईरान को गैर-कानूनी टोल देगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना या कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने वाले किसी भी दुश्मनी भरे कदम के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ‘कोई भी ईरानी जो हम पर या शांतिपूर्ण जहाजों पर गोली चलाएगा, उसे नरक में भेज दिया जाएगा!’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ