शांति वार्ता फेल होने के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान को समुद्री घेराबंदी की धमकी

इस्लामाबाद शांति वार्ता नाकाम होते ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को नौसैनिक घेराबंदी की सख्त धमकी दी है. क्या अब समुद्र में भिड़ेंगे दोनों देश? जानिए ट्रंप की उस धमकी का मतलब, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है.

US leaders call President Trump insane

trump warns Iran US Peace Talks Fail : दुनिया एक बार फिर जंग की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चल रही हाई-प्रोफाइल शांति वार्ता के बेनतीजा खत्म होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि अगर ईरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अमेरिका उसकी ‘समुद्री घेराबंदी’ करने से पीछे नहीं हटेगा, जिससे ईरान के तेल राजस्व पर भारी असर पड़ेगा. ट्रंप ने पहले भी कहा था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो स्ट्राइक्स फिर शुरू होंगे और वॉरशिप्स को बेहतरीन हथियारों से लैस किया जा रहा है. उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि उसके पास होर्मुज के जरिए short-term extortion के अलावा कोई कार्ड नहीं बचा है.

विज्ञापन

क्यों फेल हुई इस्लामाबाद शांति वार्ता?

पिछले कुछ दिनों से इस्लामाबाद में दुनिया भर के देशों की नजरें टिकी थीं. उम्मीद थी कि इस बैठक से मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का कोई हल निकलेगा. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ईरान की जिद और कुछ शर्तों पर सहमति न बन पाने के कारण यह बातचीत पूरी तरह विफल रही. जैसे ही वार्ता खत्म हुई, ट्रंप का कड़ा रुख सामने आ गया.

विज्ञापन

समुद्री घेराबंदी का क्या मतलब है?

अगर अमेरिका ईरान की समुद्री घेराबंदी करता है, तो इसका सीधा असर ईरान के तेल व्यापार और आयात-निर्यात पर पड़ेगा. अमेरिकी नौसेना ईरान के बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को रोक सकती है. यह किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाला कदम माना जाता है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि शांति की कोशिशें अब खत्म हो चुकी हैं और अब ‘एक्शन’ का समय है.

विज्ञापन

दुनिया पर क्या होगा असर?

जानकारों का मानना है कि ट्रंप की इस धमकी के बाद खाड़ी देशों में तनाव चरम पर पहुंच सकता है. अगर ईरान के खिलाफ समुद्री मोर्चा खुलता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया की जेब पर पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ