हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं भारतवंशी मथुरा श्रीधरन? जो अमेरिका में सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट होने पर हुईं ट्रोल

अमेरिकी भारतवंशी महिला वकील मथुरा श्रीधरन की नियुक्ति को लेकर अमेरिका में बवाल हो गया है। मथुरा को अमेरिका के ओहियो में सॉलिसिटिर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर उनके अपॉइंमेंट को लेकर विवाद हो गया है। आइये जानते हैं कौन हैं मथुरा श्रीधरन?

विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल मथुरा श्रीधरन (Image Credit-Social media X)

Mathura Sridharan Ohio Solicitor General: अमेरिका के ओहियो में भारतीय मूल की वकील मथुरा श्रीधरन को सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट किया गया है। मथुरा की नियुक्ति वहां के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने गुरुवार 31 जुलाई को की है। इसके बाद से ही श्रीधरन के खिलाफ नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। जिसमें कहा गया है कि यह पद किसी अमेरिकी को क्यों नहीं दिया गया है?

डेव योस्ट ने मथुरा श्रीधरन की नियुक्ति करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने कहा कि मथुरा बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने पिछले साल बहस भी जीती थी। जिन दोनों सॉलिसिटर जनरल के मार्गदर्शन में उन्होंने काम किया है उन्होंने मथुरा के काम की तारीफ की है। वह ओहायो की अच्छे से सेवा करेंगी।

भारतीय होने और बिंदी को लेकर साधा निशाना

इसके बाद श्रीधरन को भारतीय होने और बिंदी लगाने के कारण नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों चुनेंगे जो अमेरिकी नहीं है। ऐसे में आइये जानते हैं मथुरा श्रीधरन कौन हैं, जिनको ओहायो में सॉलिसिटर जनरल के पद पर अपॉइंट किया गया है।

विज्ञापन

कौन हैं मथुरा श्रीधरन?

मथुरा श्रीधरन भारतीय मूल की अमेरिकी वकील हैं जोकि वर्तमान में ओहियो के अटॉर्नी जनरल ऑफिस में डिप्टी सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें राज्य के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने ओहियो की 12वीं सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट किया है। इससे पहले श्रीधरन दो वर्षों से अधिक समय तक राज्य के अटॉर्नी जनरल ऑफिस में ओहियों के दसवें कमांडेंट सेंटर की निदेशक के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ेंः Trump के लिए खुशखबरी, भारत ने अमेरिका से आयात किया 114% ज्यादा कच्चा तेल

विज्ञापन

अटॉर्नी जनरल ने किया बचाव

श्रीधरन की नियुक्ति के बाद उनके भारतीय होने और माथे पर लगी बिंदी के कारण सोशल मीडिया पर लगातार उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने इन टिप्पणियों को लेकर मथुरा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मथुरा को अमेरिकी बताने वाली टिप्पणियां गलत हैं। योस्ट ने आगे कहा कि अगर किसी को मथुरा का नाम और कलर परेशान कर रहा है तो समस्या उनमें है न कि मथुरा में।

योस्ट ने आगे कहा कि मथुरा से अमेरिकी नागरिक से शादी की हैं। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं और उनकी संतान भी अमेरिका की नागरिता प्राप्त हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः डॉ. एरिका मैकएंटार्फर कौन हैं? जिसकी रिपोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप की खुली पोल, पद से हटाया

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola