पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 11 लोगों की मौत और 33 घायल

पाकिस्तान में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जो खतरे से बाहर हैं.

Bus Accident | Pakistan | Punjab

पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने के कारण अकसर हादसे होते हैं. (Credit-ANI)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पकपतन जिले में गुरुवार को एक यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए. पुलिस और बचाव अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना पकपतन जिले में हुई. अस्पताल अधिकारी डॉ. अहमद रजा ने एपी को बताया कि बचाव दल ने मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया. यह बचाव अभियान करीब तीन घंटे तक चला. अधिकारियों ने अस्पताल में आपातकाल की घोषणा कर दी और घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों को बुलाया गया.

विज्ञापन

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में मौतों पर दुख जताया. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चिकित्सा उपचार और राहत कार्यों के लिए हर संभव सहयोग जारी रखने का निर्देश भी दिया. पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं. खराब सड़कें, यातायात नियमों का कमजोर पालन और असुरक्षित ड्राइविंग के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. पिछले महीने बलूचिस्तान प्रांत में एक बस और वैन की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो दर्जन घायल हुए थे.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ