अमेरिका के नामी विदेश नीति विद्वान और भारतीय मूल के डिफेंस एक्सपर्ट एशले जे टेलिस को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, वर्जीनिया राज्य के पूर्वी जिले के अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार एशले टेलिस को अमेरिका की खुफिया रक्षा जानकारी को गैरकानूनी रूप से अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
कौन हैं एशले जे टेलिस?
एशले जे टेलिस को लंबे समय से दक्षिण एशियाई सुरक्षा और अमेरिका-भारत संबंधों पर वाशिंगटन के सबसे बड़े एक्सपर्ट्स में से एक माना जाता है. उन्होंने अमेरिकी सरकार में कई बड़े पदों पर काम किया है. वो राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी के वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुके हैं.
क्यों किया गया एशले टेलिस को गिरफ्तार?
64 साल के एशले टेलिस एक सीनियर फेलो हैं और कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में रणनीतिक मामलों के अध्यक्ष हैं. उन्हें प्रतिबंधित सरकारी डॉक्यूमेंट्स को अपने पास रखने से जुड़े मामले की फेडरल जांच के बाद हिरासत में ले लिया गया था. सरकारी वकील का आरोप है कि टेलिस ने 18 यूएससी § 793(e) का उल्लंघन किया है, जो रक्षा-संबंधित डॉक्यूमेंट को बिना किसी अधिकार अपने पास रखने पर रोक लगाता है.
एशले टेलिस ने चीनी अधिकारियों से की थी मुलाकात!
इसके अलावा जांचकर्ता इन आरोपों की भी जांच कर रहे हैं कि एशले टेलिस ने सुरक्षित स्थानों से खुफिया दस्तावेजों को हटाया और चीनी अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी. अमेरिकी अटॉर्नी लिंडसे हॉलिगन ने एक प्रेस रिलीज में आरोपों को बताया, जिसमें कहा गया कि टेलिस के इस काम ने “हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है.”
यह भी पढ़ें- ‘मेरे बाल गायब कर दिए, अब तक की सबसे खराब फोटो’… टाइम मैगजीन पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?
दोषी पाए जाने पर क्या होगा?
दोषी पाए जाने पर टेलिस को 10 साल तक की जेल, 250,000 डॉलर का जुर्माना और इसमें शामिल खुफिया डॉक्यूमेंट को जब्त करने का सामना करना पड़ सकता है. सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि अभी उनपर केवल आरोप है और दोषी साबित होने तक टेलिस को निर्दोष माना जाएगा.
चीनी अधिकारियों को लाल बैग देने का आरोप
एफबीआई के अनुसार, टेलिस ने सितंबर 2022 से सितंबर 2025 के बीच वर्जीनिया के फेयरफैक्स स्थित रेस्तरांओं में कई बार चीनी अधिकारियों से मुलाकात की. साथ ही सितंबर 2025 की बैठक में चीनी अधिकारियों को टेलिस ने एक लाल रंग का बैग गिफ्ट किया था.
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
3 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
5 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
7 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
10 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
12 hrs agoLIVE: डॉ. एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा मंजूर
13 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
22 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines