'मेरे बाल गायब कर दिए, अब तक की सबसे खराब फोटो'... टाइम मैगजीन पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टाइम मैगजीन के कवर पर अपनी तस्वीर को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे अब तक की सबसे खराब तस्वीर करार दिया है.

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टाइम मैगजीन के कवर पर अपनी तस्वीर को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे अब तक की सबसे खराब तस्वीर करार दिया है. ट्रंप ने सोमवार को अपनी नाराजगी ट्रुथ सोशल पर जताई और कहा कि टाइम ने उनके बारे में अच्छा लेख लिखा है, लेकिन अब तक की शायद सबसे खराब तस्वीर लगाई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस फोटो में उनके बालों को ‘गायब’ कर दिया गया है और सिर के ऊपर एक विचित्र सी चीज तैरती हुई दिख रही है, जो किसी छोटे से मुकुट जैसी लगती है. यह बेहद अजीबोगरीब है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कभी भी नीचे से ली गई फोटो पसंद नहीं आई, लेकिन यह तो बेहद खराब है. इसे जरूर बताना चाहिए ताकि वे समझ सकें कि वे क्या कर रहे हैं.

ट्रंप की फोटो को जीत के तौर पर किया पेश

हालांकि टाइम मैगजीन के कवर पर लगी तस्वीर में राष्ट्रपति ट्रंप आत्मविश्वास से आगे देखते हुए दिख रहे हैं और इसका शीर्षक है- हिज ट्रायम्फ यानी कि उनकी विजय.

इस स्टोरी को एरिक कॉर्टलेसा ने लिखा है. इसे मिडिल ईस्ट में ट्रंप की जीत के तौर पर दिखाया गया है.

पहले भी टाइम मैगजीन का मजाक उड़ा चुके हैं ट्रंप

दरअसल, टाइम के कवर पर ट्रंप आत्मविश्वास से भरी नजरों से आगे देखते नजर आ रहे हैं और इसका कैप्शन है- हिज ट्रायम्फ यानी उनकी जीत. यह मिडिल ईस्ट में ट्रंप की सफलता को दर्शाता है. उन्हें गाजा में युद्धविराम कराने और इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के बीच बड़े पैमाने पर बंधक-कैदी एक दूसरे को सौंपे गए. यह कवर फोटो गाजा युद्धविराम समझौते की सफलता और उसके बाद मिस्र के लाल सागर के रिसॉर्ट शर्म अल-शेख में हुए हस्ताक्षर की पृष्ठभूमि में आई है.

इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई वैश्विक नेता ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की मांग कर रहे हैं. ट्रंप इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने से चूक गए थे, जो वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला. अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष समेत आठ युद्धों को समाप्त कराया है.

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने टाइम मैगजीन पर तंज कसा हो. फरवरी में उन्होंने मैगजीन का मजाक उड़ाया था, जब उसने एक फोटो छापी जिसमें टेक दिग्गज एलन मस्क ओवल ऑफिस के रेजोल्यूट डेस्क पर बैठे दिख रहे थे. ट्रंप ने व्यंग्य भरे लहजे में कहा था कि क्या टाइम मैगजीन अभी भी चल रही है? मुझे तो इसका पता भी नहीं था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ