अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन लग गया है. इससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने वाला है. इसका असर ये होगा कि अमेरिका ठहर सकता है. इसको लेकर अब अमेरिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. रिपब्लिकन के नेता, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं की कीमतें कम करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं लेकिन डेमोक्रेट्स ने उनकी मदद के लिए कुछ नहीं किया.
क्या बोले जेडी वेंस?
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में जेडी वेंस ने कहा कि डेमोक्रेट्स का कहना है कि वे स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों की लागत कम करने के बारे में बहुत चिंतित हैं और जब राष्ट्रपति ने दवा कंपनियों के साथ मिलकर दवाओं की कीमतें कम करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया, तो डेमोक्रेट्स ने हमारी मदद के लिए कुछ नहीं किया. इसके बजाय उन्होंने सरकार को बंद कर दिया क्योंकि हम अवैध विदेशियों के लिए स्वास्थ्य देखभाल निधि के लिए अरबों डॉलर देने के लिए तैयार नहीं हुए.
डेमोक्रेटिक को ठहरा रहे जिम्मेदार
उन्होंने शटडाउन के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के चक शूमर एओसी विंग को भी दोषी ठहराया, जबकि कांग्रेस के रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स सरकार का समर्थन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग देख रहे हैं कि सरकार को इस समय बंद करने का कारण यह है कि इस तथ्य के बावजूद कि कांग्रेस के अधिकांश रिपब्लिकन और यहां तक कि कुछ उदारवादी डेमोक्रेट्स ने सरकार को खोलने का समर्थन किया था, डेमोक्रेटिक पार्टी के चक शूमर एओसी विंग ने सरकार को बंद कर दिया क्योंकि उन्होंने हमसे कहा कि हम सरकार को खोलेंगे लेकिन केवल तभी जब आप स्वास्थ्य के लिए अरबों डॉलर का वित्त पोषण देंगे. बता दें कि ट्रंप सरकार का कहना है कि ये सब्सिडी अवैध प्रवासियों को मिलेगी.
बता दें कि अमेरिका में यह शटडाउन इसलिए लगा है क्योंकि सीनेट में फंडिंग बिल पास नहीं हो सका. 1981 के बाद से 15वीं बार US में शटडाउन लगा है. शटडाउन संकट के कारण अमेरिका में कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने वाला है. इसका असर ये होगा कि सितंबर की जॉब रिपोर्ट का प्रकाशन नहीं होगा, हवाई यात्रा धीमी होगी, वैज्ञानिक अनुसंधान रुक जाएंगे.
यह भी पढ़ें : ‘अगर अब कतर पर किया हमला तो…’, माफी मंगवाने के बाद ट्रंप ने इजराइल को दी धमकी
इतना ही नहीं, शटडाउन से अमेरिकी सैनिकों का वेतन भी रोक दिया जाएगा और करीब 7,50,000 सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाएगा, जिससे सरकार को हर दिन 40 करोड़ डॉलर का नुकसान होगा.
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
2 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
10 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
11 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
15 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
19 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines