नाशपाती से तरबूज तक, डॉक्टर ने बताया पेट की किन परेशानियों में नहीं खाने चाहिए ये फल?
Fruits Avoid Stomach Problem: अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो कोई भी फल ऐसे ही न खाएं, क्योंकि डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि गैस और ब्लोटिंग की समस्या में नाशपाती या तरबूज जैसे फल खाने से नुकसान हो सकता है.

फल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. हालांकि, पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं में कुछ फलों को खाने से परेशानी बढ़ सकती है. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके (एमबीबीएस डॉक्टर और माई एक्सपर्ट डॉक्टर की फाउंडर) का कहना है कि नाशपाती से लेकर तरबूज तक, कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाने के बाद गैस, पेट फूलने, दस्त या पेट में ऐंठन जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं.
नाशपाती गैस की समस्या में न खाएं
2 / 6नाशपाती में फाइबर और कुछ ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिन्हें कुछ लोगों की आंतें आसानी से पचा नहीं पाती हैं. ऐसे में कमजोर पाचन वाले लोगों को नाशपाती खाने के बाद गैस, पेट फूलने और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है.
तरबूज कब पहुंचा सकता है नुकसान
3 / 6तरबूज में पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. हालांकि,कुछ लोगों को तरबूज में मौजूद फ्रुक्टोज और अन्य कार्बोहाइड्रेट की वजह से पेट फूलने या दस्त की परेशानी बढ़ सकती है.
सेब कब नहीं खाना चाहिए?
4 / 6इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS में पेट दर्द, गैस, पेट फूलना, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सेब और नाशपाती में कुछ ऐसे कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो कमजोर आंतों वाले लोगों में इन लक्षणों को बढ़ा सकते हैं. ऐसे लोगों को अपनी परेशानी के हिसाब से फल खाने चाहिए.
आम में फर्मेंटेशन होता है मौजूद
5 / 6आम बिना सोचे-समझे नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें फर्मेंटेशन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. अगर ज्यादा मात्रा में इस फल को खाया जाता है तो पेट फूलने जैसी समस्या होने लगती है.
ड्राई फ्रूट्स बिना भिगोए न खाएं
6 / 6फलों के अलावा, ड्राई फ्रूट्स को अगर बिना भिगोए खाया जाएगा तो पेट को गर्मी हो सकती है. इसलिए पानी में भिगोकर ड्राई फ्रूट्स खाएं और पेट फूलने जैसी समस्या से बचें. इसे भी पढ़ें- World Stroke Day: हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा