Kaalchakra: करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए सही समय
Kaalchakra Today: आज करवा चौथ व्रत के अवसर पर कालचक्र में पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय के बारे में जान सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
करवा चौथ पर महिलाएं राशि अनुसार उपाय को कर सकती हैं. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 29 October 2026: आज 29 अक्टूबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि का समापन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी. आज रोहिणी नक्षत्र सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक था. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र आरंभ हो गया है. परिघ और शिव योग बन रहा है. इसके साथ ही आज बव, बालव और कौलव करण रहने वाला है.
विज्ञापन
आज करवा चौथ व्रत पर पूजा के शुभ मुहूर्त और चांद निकलने के समय के बारे में यहां जान सकते हैं. आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड और गुलिक काल रहने वाला है. आज के कालचक्र में आप करवा चौथ व्रत से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. आज पूजा के मुहूर्त और चंद्रोदय के समय के बारे में जानने के लिए आज के कालचक्र का वीडियो देख सकते हैं.
विज्ञापन
करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. व्रत का कुल समय 13 घंटे 46 मिनट रहेगा. इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ का कुल पूजा मुहूर्त 1 घंटे 17 मिनट का है. इस दौरान आप पूजा, व्रत कथा का पाठ और आरती कर सकती हैं.
करवा चौथ पर अपने पति के साथ सिंदूरी रंग के गणेश जी की पूजा करें. आप गणेश जी को 11 दूर्वा अर्पित करें. ओम गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें. गाय और पछियों को देसी घी में बने चावल खिलाएं. बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी देकर आशीर्वाद लें. ऐसा करने से आपके जीवन से दुखों का नाश होगा.
वृषभ राशि के लिए उपाय
वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर दूधिया रंग के गणेश जी की पूजा करें. गणेश जी को सफेद फूल अर्पित करें. कुमकुम का तिलक लगाएं. आप एक रुमाल में मुट्ठी भर सौंफ बांधकर अपने कमरें में रखें. इसके साथ ही हनुमान मंदिर में लाल चंदन चढ़ाएं.
विज्ञापन
आप अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.