दिवाली पर पुराने सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई, रसोई की ही चीजें आएंगी आपके काम

How To Clean Sofa: घर पर सोफे की सफाई करना मुश्किल काम लगता है, लेकिन अगर कुछ जरूरी टिप्स पता हों तो सोफे को साफ करना आसान हो जाता है. यहां जानिए किस तरह सोफे को चमकाया जा सकता है.

How To Clean Sofa

कैसे करें सोफा की सफाई, जानिए यहां. Image Credits - AI

Sofa Cleaning Hacks: सोफा घर का ऐसा फर्नीचर है जिसका इस्तेमाल घर के ही लोग नहीं करते बल्कि बाहर वाले भी करते हैं, आखिर बाहर से आने वाले मेहमान सबसे पहले सोफे पर ही बैठते हैं. ऐसे में सोफे की ज्यादा अच्छी सफाई करना बेहद जरूरी होता है. सोफे की सफाई में दिक्कत यह आती है कि सोफे को धोया नहीं जा सकता और इसकी कोम्पलिकेटेड बनावट का कोना-कोना कैसे साफ किया जाए समझ नहीं आता. ऐसे में यहां जानिए किस तरह सोफा साफ किया जा सकता है. घर की छोटी-मोटी चीजें इस बड़े से काम को आसान बना देती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सोफे की सफाई | How To Clean Sofa

सोफे के लेबल से पहचानें सफाई का तरीका

सोफे के लेबल को देखें कि उसपर सफाई के क्या निर्देश दिए गए हैं. कुछ सोफा वॉटर बेस्ड क्लीनर्स से ही साफ किए जा सकते हैं, कुछ में सोल्वेंट बेस्ड क्लीनर्स का इस्तेमाल होता है, कुछ में पानी या सोल्वेंट बेस्ड क्लीनर किसी का भी इस्तेमाल हो सकता है और कुछ सोफा प्रोफेशनल क्लीनिंग के लिए बने होते हैं. इस तरह आप समझ सकेंगे कि सोफे की सफाई का क्या तरीका बेस्ट रहेगा.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं

सोफा पर जमी गंदगी को हटाने के लिए उसपर बेकिंग सोडा (Baking Soda) छिड़का जा सकता है. बेकिंग सोडा सोफा पर जमी गंदगी को सोख लेता है और सोफे की सफाई करता है. इसके लिए पूरे सोफा पर 15 से 20 मिनट के लिए बेकिंग सोडा छिड़ककर छोड़ दें. इसके बाद इसे झाड़कर हटा दें या वैक्यूम से साफ करें, सोफा चमकने लगता है. बेकिंग सोडा छिड़कने का एक फायदा यह भी है कि इससे सोफा से आने वाली बदबू भी दूर होती है.

विज्ञापन

सफेद सिरका करें स्प्रे

सोफा को चमकाने के लिए सफेद सिरका (White Vinegar) उसपर छिड़का जा सकता है. एक स्प्रे बोतल लें और उसमें बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिला लें. इस मिश्रण को अच्छे से हिलाकर सोफे पर हर तरफ छिड़क दें. इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें और चाहे तो किसी कपड़े से रगड़कर सोफे को साफ कर दें. जब सोफा सूख जाएगा तो चमका हुआ नजर आने लगेगा.

विज्ञापन

डिटर्जेंट के घोल से करें स्पॉट क्लीन

सोफा पर अगर कोई दाग लगा हो तो उसे स्पॉट क्लीन किया जा सकता है. स्पॉट क्लीन करने पर जिस जगह दाग लगा है वो हट जाता है और बाकी सोफा एकदम साफ रहता है. इसके लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप या फिर डिटर्जंट डाल दें. इसे मिक्स करें और इसे किसी कपड़े की मदद से सोफे पर लगे दाग पर लगाकर गोलाई में घुमाएं. इससे दाग हल्का होने लगता है और साफ हो जाता है. जहां-जहां दाग लगा हो वहां-वहां सोफे को स्पॉट क्लीन (Spot Clean) किया जा सकता है. अगर सोफा गीला हो जाए तो उसपर हवा लगाकर उसे सुखाया जा सकता है. इसके अलावा, ब्लो ड्रायर से गीले स्पॉट्स सूख जाते हैं.

विज्ञापन

पालतु के बाल कैसे हटाएं

अगर घर में पालतु डॉग या कैट है और सोफे पर उसके बाल लगे रहते हैं तो उन्हें हटाने के लिए लिन्ट रॉलर या किसी ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सोफे से छोटे-बड़े सभी बाल हट जाते हैं.

विज्ञापन

लेदर का सोफा कैसे करें साफ

  • लेदर के सोफे को साफ करने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है. इसे आप रोजाना माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ कर सकते हैं. कपड़े को पानी से गीला करने के बाद सोफा पोंछा जा सकता है.
  • साबुन वाले पानी में कपड़ा डुबाकर सोफे को स्पॉट क्लीन कर सकते हैं. कपड़े को सोफे पर हल्के से छुआकर साफ करें ताकि सोफा एक्स्ट्रा पानी ना सोख ले.
  • लेदर का सोफा साफ करने के लिए लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- नहीं है आलता तो इन चीजों से कर लीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं, खूबसूरती पर लग जाएंगे चार चांद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ