'हमारे पास बहुत कम विकल्प हैं', गाजा पीस प्लान पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

Israel Gaza Peace Deal: गाजा पीस प्लान पर राष्ट्रपित ट्रंप लगातार सक्रिय हैं। गाजा में शांति के लिए इजरायल भी सहमत हो गया है। जल्द ही ट्रंप पीस प्लान के लिए डिटेल प्लान बनाएंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

गाजा शांति प्लान पर राष्ट्रपति ट्रंप

गाजा शांति प्लान पर राष्ट्रपति ट्रंप

विज्ञापन

Israel Gaza Peace Deal: अमेरिका गाजा में शांति के लिए कई प्रयास कर रहा है। इसके लिए गाजा पीस प्लान भी तैयार कर लिया गया है। हालांकि बीच में प्लान में कुछ बदलाव की बात चली। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि गाजा शांति योजना में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सभी सहमत हैं। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे पास बहुत कम विकल्प हैं, हमें लचीलेपन की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी इस पर लगभग सहमत हैं, लेकिन कुछ बदलाव तो होते ही रहेंगे।

कुछ दिन में बन जाएगा डिटेल प्लान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (स्थानीय समय) को कहा कि गाजा शांति योजना में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सभी सहमत हैं। व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से गाजा योजना के बारे में पूछा गया कि क्या इसमें कोई बदलाव होने वाला है, तो उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में सभी बारीकियां तय कर ली जाएंगी।

विज्ञापन

हमास योजना पर किया गर्व

ट्रंप ने कहा कि हमास की योजना अद्भुत है। कहा कि अगर आप इसके बारे में सोचें, तो मीडिल ईस्ट में शांति होगी, ऐसा वे कहते हैं कि 3,000 सालों में पहली बार होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं इसका एक बड़ा हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कहा कि वे वर्षों से इस योजना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमने बंधकों को लगभग तुरंत वापस पा लिया। अभी बातचीत चल रही है। इसमें शायद कुछ दिन लगेंगे और लोग इससे बहुत खुश हैं। यह इजराइल के लिए और सभी के लिए एक बड़ी बात है। यह पूरे अरब जगत और मुस्लिम जगत के लिए एक बड़ी बात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ