US News: अमेरिका के न्यूयॉर्क में 2 माह पहले 62 साल का शख्स खूब चर्चा में आया था। रिचर्ड स्लेमन नामक आदमी को डॉक्टरों ने सूअर की किडनी लगाई थी। लेकिन सर्जरी के दो माह बाद उसका देहांत हो गया है। रिचर्ड को लंबे समय से गंभीर बीमारी थी। जिसके बाद अमेरिका के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में मार्च माह में उनकी सर्जरी की गई थी।
डॉक्टरों ने जब उसको किडनी लगाई थी, तब इसे चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि बताया गया था। इस पूरी प्रक्रिया को जीनोट्रांसप्लांटेशन का नाम दिया जाता है। इस प्रक्रिया में किसी दूसरे जीव के अंग मानव में प्रत्यारोपित किए जाते हैं। इसको टिश्यू ट्रांसप्लांट भी कहा जाता है। डॉक्टरों ने दुनिया में किडनी की लगातार हो रही कमी को पूरा करने की दिशा में भी बेहतर कदम बताया था।
यह भी पढ़ें: POK में विरोध कर रहे लोगों पर सेना ने बरसाईं गोलियां, 2 की मौत, कई घायल
रिचर्ड की मौत के बाद डॉक्टरों ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट के कारण उसकी जान नहीं गई है। रिचर्ड के परिवार में उसके जाने का दुख है। परिवार की ओर से कहा गया है कि प्यारा रिचर्ड उनके बीच नहीं है। वे गहरे दुखी हैं। लेकिन उनका परिजन बहुत से लोगों को प्रेरित कर गया, कहीं न कहीं इस बात से कुछ शांति मिली है। परिजनों ने डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया है। परिवार ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया था। जिसके कारण परिवार को कुछ और सप्ताह का वक्त रिचर्ड के साथ बिताने को मिल गया। वे हमेशा उनको याद रखेंगे।
वायरस ने फैल जाए, डॉक्टरों ने किए थे कई बदलाव
बता दें कि किडनी निकालने से पहले काफी बदलाव डॉक्टरों ने सूअर में किए थे। सूअर के नुकसान करने वाले जीन हटा दिए गए थे। इंसान की जीन मिक्स करके प्रत्यारोपण किया गया था, ताकि किडनी आसानी से काम कर सके। इन्फेक्शन की आशंका को देखते हुए सभी वायरस खत्म किए गए थे। अस्पताल ने रिचर्ड की मौत पर शोक जताया है। साफ किया है कि ट्रांसप्लांटेशन के कारण उनकी डेथ नहीं हुई। वे किडनी की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए आशा की किरण थे। जीनोट्रांसप्लांटेशन की दुनिया में योगदान के लिए वे उनका शुक्रिया करते हैं।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमले करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ाने भरने पर लगाया था बैन
28 mins agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
11 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
15 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
15 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
19 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
21 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
23 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
23 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 day agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines