होर्मुज नाकेबंदी के लिए US ने उतारे 10 हजार कमांडो, जानिए- कैसे फारस की खाड़ी पर जमाया कब्जा

अमेरिका ने ईरान के सभी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू कर दी है. इसके लिए अमेरिका ने 10,000 से ज्यादा अमेरिकी नेवी के जवान, मरीन और एयरमैन को उतारा है. इसके अलावा इस नाकेबंदी को अंजाम देने के लिए एक दर्जन युद्धपोत समंदर में एक-एक दर्जन एयरक्राफ्ट आसमान में तैनात हैं. अमेरिका का कहना है कि पहले 24 घंटों के दौरान कोई भी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी को पार नहीं कर पाया.

us iran

फोटो- @CENTCOM

अमेरिका ने ईरान के सभी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू कर दी है. इसके लिए अमेरिका ने 10,000 से ज्यादा अमेरिकी नेवी के जवान, मरीन और एयरमैन को उतारा है. इसके अलावा इस नाकेबंदी को अंजाम देने के लिए एक दर्जन युद्धपोत समंदर में एक-एक दर्जन एयरक्राफ्ट आसमान में तैनात हैं. अमेरिका का कहना है कि पहले 24 घंटों के दौरान कोई भी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी को पार नहीं कर पाया.

विज्ञापन

इसके अलावा 6 मालवाहक जहाजों ने अमेरिकी सेना के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर ओमान की खाड़ी पर स्थित एक ईरानी बंदरगाह में दोबारा प्रवेश किया.

विज्ञापन

CENTCOM के आधिकारिक ट्वीट और इन्फोग्राफिक में स्पष्ट कहा गया है कि यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू है. इस नाकाबंदी का उद्देश्य ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकना है, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले वैसे जहाजों को आजादी है जो ईरान के बंदरगाहों में नहीं जा रहे हैं.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक इन्फोग्राफिक में दिखाया गया है कि नाकाबंदी की लाल रेखा ईरान के तट के साथ-साथ खींची गई है, जिससे ईरानी तेल निर्यात और आयात पर असर पड़ेगा और यह पूरी तरह से ठप हो जाएंगे.

विज्ञापन

अमेरिका के अनुसार, इस मिशन में 10 हजार से ज्यादा अमेरिकी सर्विसमैन शामिल हैं. इस मिशन में 100 से ज्यादा फाइटर और सर्विलांस एयरक्राफ्ट की तैनाती की गई है. इस मिशन में अमेरिका ने अपनी बड़ी सैन्य ताकत झोक दी है. इसमें एयरक्राफ्ट कैरियर, एम्फीबियस असॉल्ट शिप, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स, लिटोरल कॉम्बैट शिप शामिल हैं.

यह अभियान ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का हिस्सा माना जा रहा है. इससे तेल निर्यात पर निर्भर ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने की आशंका है. CENTCOM ने जोर दिया कि नाकाबंदी निष्पक्ष है और केवल ईरानी बंदरगाहों तक सीमित है.

विज्ञापन

अगले दो दिनों में हो सकती है दूसरे दौर की वार्ता

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो दिनों में पाकिस्तान में एक बार फिर से दूसरे दौर की शांति वार्ता का आयोजन हो सकता है. पाकिस्तान ने भी कहा है कि इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत का प्रस्ताव रखा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ