Boston Court Verdict: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने चुनावी नियमों को बदलने की कोशिशों में एक बड़ा कानूनी झटका लगा है. बोस्टन की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन के उस विवादित चुनावी आदेश पर स्थायी रोक लगा दी है, जिसके तहत वोटर रजिस्ट्रेशन के नियमों को काफी कड़ा करने का प्रयास किया जा रहा था.
अदालत ने अपने फैसले में साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका में चुनावों को नियंत्रित करने और उनके नियम तय करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं है. संविधान के मुताबिक, यह ताकत पूरी तरह से राज्यों और वहां की संसद (कांग्रेस) के पास सुरक्षित है. ऐसे में ट्रंप प्रशासन का यह आदेश सीधे तौर पर शक्तियों के बंटवारे के नियम का उल्लंघन करता है.
अस्थायी रोक अब स्थायी प्रतिबंध में बदली
बोस्टन कोर्ट की न्यायाधीश डेनिस कैस्पर ने यह फैसला सुनाते हुए करीब एक साल पहले लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को अब स्थायी रोक में बदल दिया है. हालांकि, ट्रंप प्रशासन की तरफ से दलील दी गई थी कि यह मामला अभी जल्दबाजी का है क्योंकि ये नियम पूरी तरह लागू नहीं हुए थे, लेकिन अदालत ने इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया. अदालत ने डेमोक्रेटिक राज्यों के अटॉर्नी जनरल की तरफ से दायर याचिका को सही ठहराया.
अगर आदेश लागू होता तो क्या बदल जाता?
अगर राष्ट्रपति ट्रंप का यह आदेश पूरी तरह लागू हो जाता, तो अमेरिकी वोटरों के लिए परेशानियां काफी बढ़ जातीं. इसके तहत वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का पक्का दस्तावेजी सबूत दिखाना अनिवार्य हो जाता. चुनाव के तय दिन के बाद मिलने वाले डाक मतपत्रों की गिनती नहीं की जाती, भले ही उन पर चुनाव वाले दिन की ही आधिकारिक मुहर क्यों न लगी हो. इसके अलावा, ट्रंप सरकार ने उन राज्यों की केंद्रीय आर्थिक मदद रोकने की भी योजना बनाई थी, जो इन सख्त नियमों का पालन नहीं करने वाले थे. अब कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद ट्रंप की इन सभी योजनाओं पर पूरी तरह पानी फिर गया है.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे का नया वीडियो आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर, दर्द बयां करते कैप्टन स्मित मच्छार
7 mins ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
3 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
3 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
11 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
11 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
17 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines