US Couple Won 200 Crores Lottery: एक दंपति ने मैथमेटिक्स के फॉर्मूलों को ऐसे इस्तेमाल किया कि 200 करोड़ की लॉटरी जीत ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले एक रिटायर्ड दंपति यह कारनामा कर दिखाया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन के इवार्ट शहर में जेरी (80) और मार्ज सेल्बी (81) एक जनरल स्टोर चलाते थे, लेकिन 60 के दशक में उन्होंने इसे बेच दिया और रिटायरमेंट लेकर घर पर रहने लगे। 2003 में सेल्बी ने अखबार में एक लॉटरी का ब्रोशर देखा, जो विनफ़ॉल नामक गेम का था। इस गेम को जीतने के लिए दिए गए पजल में गलती ढूंढनी थी, लेकिन गलती ढूंढने का तरीका मैथमेटिकल था, जिसे सॉल्व करना आसान नहीं था।
कैलकुलेशन करके लॉटरी जीतने का अंदाजा लगाया
रिपोर्ट के अनुसार, सेल्बी ने देखा कि अगर गलती ढूंढ ली तो जैकपॉट 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लगेगा। इसलिए उन्होंने सोचा कि ज्यादा से ज्यादा टिकट खरीदे जाएं तो वे एक साथ कई जैकपॉट जीत सकते हैं। इसलिए उन्होंने कई टिकट खरीद लिए। सेल्बी ने मैथमेटिक्स में कोर्स किया था। इसलिए वह पजल सॉल्व कर सकती थी। इसलिए उसने कैलकुलेट किया कि अगर उन्होंने 1100 टिकट खरीदे और उन पर 1100 डॉलर खर्च किए तो उनके पास एक 4-नंबर वाला पजल होगा, जिसे सॉल्व करने पर एक हजार डॉलर मिलेंगे। 18 या 19 के करीब 3-नंबर वाले पजल होंगे, जिनके लिए 900 डॉलर खर्च होगे, यानी उनके 1100 डॉलर खर्च करने पर 800 डॉलर के मुनाफ के साथ 1900 डॉलर का रिटर्न मिलेगा। सेल्बी को कैलकुलेशन के बाद यह समझने में 2 मिनट लगे कि कैसे वह इस गेम को जीत सकती है?
इस तरह इस्तेमाल किया मैथमेटिक्स का फॉर्मूला
रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी ने मिलकर शुरू में विनफ़ॉल गेम की टिकटों पर 3600 डॉलर खर्च किए और गलती तलाश करके 6300 डॉलर जीते। इसके बार 8 हजार डॉलर खर्च किए और दोगुने पैसे जीते। सेल्बी ने न्यूयॉक पोस्ट को बताया कि अगर मैंने 1100 डॉलर खर्च किए तो एक 4-नंबर वाल पजल मिला, जो 1000 रुपये का है। उन्होंने 1100 को 57 की बजाय 6 से विभाजित किया तो उत्तर 18 आया। इसलिए उन्हें पता चल गया कि उनके पास 18 या 19 3-नंबर वाले पजल होंगे, जो एक 50 रुपये का है। 4-नंबर वाले पजल को सॉल्व करने पर 1000 डॉलर मिले। 3-नंबर वाला सॉल्व करने पर 50 डॉलर मिलेंगे। इसलिए दोनों ने 1100 डॉलर खर्च किए और 1900 डॉलर का रिटर्न मिला। इस फॉमूले से वे करीब 9 साल तक गेम खेलते आ रहे हैं और आज तक वे 200 करोड़ रुपये जीत चुके हैं।
ऐसे खर्च किए जाएंगे जीतने वाले पैसे
सेल्बी ने बताया कि जीते गए पैसों से वे अपने घर की मरम्मत कराएंगे। अपने 6 बच्चों, 14 पोते-पोतियों और 10 पड़पोते-पड़पोतियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। हालांकि उनके 200 करोड़ जीतने की भनक पुलिस को भी लग गई, जिसने जांच पड़ताल की तो साबित हुआ कि गेम नियमों के अनुसार खेला गया है तो यह ब्लैक मनी नहीं है।
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
1 hr agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
4 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines