'भारत माफी मांगने के लिए जल्द होगा तैयार', अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने निकाली खीज

भारत के अमेरिकी टैरिफ पर रिएक्शन न करने से अमेरिकी प्रशासन में खलबली का माहौल है। राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी खीज निकाल रहे हैं। इसी क्रम में अब ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेटरी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि भारत जल्द ही अमेरिका से माफी मांगेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अमेरिका का कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक

अमेरिका का कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक

अमेरिकी टैरिफ पर भारत ने अभी तक कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया, लेकिन अमेरिका से बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से रिश्ते को लेकर नई टेंशन हो गई है। रिश्ता खोने तक की चिंता जाहिर की है। वहीं देर रात अमेरिका के कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को लेकर अपनी खीज निकाली है। हॉवर्ड ने कहा कि मुझे लगता है कि 1 या 2 महीने में भारत माफी मांगने के लिए तैयार होगा और बातचीत करने के लिए अमेरिका आएगा। भारत कहेगा कि उन्हें खेद है।

विज्ञापन

हॉवर्ड ने बताई वजह

भारत से माफी मांगने की उम्मीद लगाए बैठे अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि ब्रिक्स समूह में रूस और चीन ने नई दिल्ली को एक स्वर बनाया है। इसलिए, मुझे लगता है कि भारत बातचीत के लिए आएगा। कहा कि भारत कहेगा कि उन्हें खेद है और भारत वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

ट्रंप तय करेंगे कि मोदी से कैसे निपटा जाए

हॉवर्ड ने अपनी खीज निकालते हुए आगे कहा कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेगा। फिर ये ट्रंप पर निर्भर होगा वे पीएम मोदी से कैसे निपटते हैं। कहा कि समझौते के लिए मोदी डोनाल्ड की डेस्क पर आएंगें।

विज्ञापन

BRICS को लेकर दी गीदड़ भभकी

कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने BRICS पर भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि भारत को अमेरिका का समर्थन करने या रूस व चीन के साथ गठबंधन करने के बीच किसी एक का चुनाव करना होगा। BRICS में रूस और चीन के बीच यही एक विकल्प है।

विज्ञापन

टैरिफ का बचने का बताया उपाय

हॉवर्ड ने भारत को टैरिफ से बचने का उपाय देते हुए कहा कि BRICS में या तो डॉलर का समर्थन करो, अमेरिका का समर्थन करो, अपने सबसे बड़े ग्राहक अमेरिकी उपभोक्ता समर्थन करो। या फिर मुझे लगता है कि आपको (भारत) 50% टैरिफ देना होगा। टैरिफ विवाद पर हॉवर्ड ने कहा कि देखते हैं यह कब तक चलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ