Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

मिडिल ईस्ट के 14 देशों को तुरंत छोड़ेंगे अमेरिकी नागरिक, US ने सभी मित्र देशों के लिए जारी की एडवाइजरी

अमेरिका ने गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण बताते हुए एजवाइजरी जारी की है। 14 देशों की लिस्ट जारी कर अमेरिकीयों को गंभीर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए निकल जानें को कहा गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 3, 2026 10:26

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों और खाड़ी में अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ तेहरान के जवाबी हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है। अब अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के 14 देशों से अमेरिकी नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा है। अमेरिका ने गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण बताते हुए एजवाइजरी जारी की है। 14 देशों की लिस्ट जारी कर अमेरिकीयों को गंभीर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए निकल जानें को कहा गया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गंभीर सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों से कई मध्य पूर्वी देशों से तुरंत निकलने की बात कही।

इसके अलावा रुबियो ने अपने पोस्ट में लिखा कि मध्य पूर्व में रहने वाले सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। STEP अलर्ट प्राप्त करने के लिए http://step.state.gov पर साइन अप करें। @TravelGov पर जानकारी प्राप्त करें और आप विभाग को 24/7 +1-202-501-4444 पर कॉल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ईरान को मिटाने का खौफनाक प्लान! व्हाइट हाउस में क्यों हुई ट्रंप की इमरजेंसी मीटिंग?

कांसुलर मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने कहा कि राज्य विभाग के @SecRubio गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण अमेरिकियों से आग्रह करते हैं कि वे उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन का उपयोग करके नीचे दिए गए देशों से तुरंत प्रस्थान करें। जिन अमेरिकियों को वाणिज्यिक साधनों से प्रस्थान की व्यवस्था करने में विदेश विभाग की सहायता की आवश्यकता है। कहा कि वे हमें 24/7 +1-202-501-4444 (विदेश से) और +1-888-407-4747 (अमेरिका और कनाडा से) पर कॉल करें। निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से नवीनतम सुरक्षा अपडेट प्राप्त करने के लिए http://step.state.gov पर पंजीकरण करें।

यह भी पढ़ें: तेहरान स्ट्राइक पर ट्रंप का नया खुलासा, बताया क्यों था ‘आखिरी और सबसे अच्छा मौका’

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा ताकि ईरान की मिसाइल क्षमताओं, परमाणु महत्वाकांक्षाओं और आतंकवाद को समर्थन देने को समाप्त किया जा सके।

First published on: Mar 03, 2026 07:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.