Ukraine Russia War : रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज होती जा रही है। यूक्रेन ने रूस की एक बहुमंजिला इमारत पर ड्रोन से हमला किया। रूस पर यह हमला अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा था। इसे लेकर रूस ने पलटवार करते हुए यूक्रेन को धमाकों से दहला किया। रूस की सेना ने एक के बाद एक 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इसे लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
रूसी हमलों में 5 नागरिकों की गई जान
यूक्रेन ने ड्रोन से हमला कर एक बार फिर रूस को भड़का दिया। अधिकारियों ने बताया कि रूस ने यूक्रेन पर 100 से अधिक मिसाइलें और 100 ड्रोन दागे। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकांश हमला यूक्रेन के पावर प्लांटों पर किया गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग डरे सहमे हुए हैं। वे अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिप रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Video : रूस पर 9/11 जैसा अटैक, इमारत से टकराया सेना का ड्रोन, फिर यूक्रेन पर हुई बमों की बरसात
कीव समेत कई शहरों में बिजली गुल
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव के कुछ हिस्सों सहित कई शहरों में बिजली गुल हो गई और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। रूस ने 10 अलग-अलग स्थानों पर जैसे बिजली और अन्य महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया। इससे पहले मार्च में रूस ने यूक्रेनी विद्युत ग्रिड पर अटैक किया था। इस बीच वहां की सेना लगातार यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : यूक्रेन में वॉलंटियर फाइटर भेज रहा रूस! सैनिकों की कमी पूरी करने के लिए पुतिन का कदम
अबतक का सबसे बड़ा रूसी हमला
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यह अबतक का सबसे बड़ा रूसी हमला था। घातक और खतरनाक 100 से अधिक मिसाइलें दागी गईं और 100 ड्रोन से अटैक किया गया। इसे लेकर यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल ने बताया कि इस हमले से करीब 15 शहरों को काफी नुकसान पहुंचा और कई पावर प्लांट नष्ट हो गए।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे का नया वीडियो आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर, दर्द बयां करते कैप्टन स्मित मच्छार
6 mins ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
3 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
3 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
11 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
11 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
17 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines