Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों के प्लांट पर दागे ड्रोन-मिसाइलें, बच्चों समेत 9 गंभीर घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग को आज 4 साल हो गए हैं। इस मौके पर यूक्रेन ने रूस पर बड़ा मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है। यूक्रेन की सेना ने मिसाइल और ड्रोन दागकर रूस के मिसाइल प्लांट को नुकसान पहुंचाया है। रूस और यूक्रेन दोनों ने हमले की पुष्टि भी की है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 22, 2026 08:13
russia ukraine war
रूस और यूक्रेन की जंग को आज पूरे 4 साल हो गए हैं।

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन ने रूस पर भयंकर हमला किया है। यूक्रेन की सेना ने रूस के उडमर्ट में बैलिस्टिक मिसाइल प्लांट पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं। हमले में मिसाइल प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने हमले की पुष्टि की है। वहीं उडमर्ट गणराज्य के प्रमुख अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्रोन और मिसाइल अटैक हुआ है, जिससे मिसाइल प्लांट में आग लग गई और आसमान काले धुएं से भर गया।

यह भी पढ़ें: जून तक खत्म हो सकता है यूक्रेन-रूस युद्ध? अमेरिका ने दी शांति समझौते की समयसीमा

---विज्ञापन---

मिसाइल प्लांट के साथ कई इमारतें क्षतिग्रस्त

अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने यूक्रेन से करीब 1400 किलोमीटर दूर हमला करने के लिए स्वदेशी मिसाइल फ्लेमिंगो का इस्तेमाल किया। यूक्रेन के इस हमले का टारगेट वोटकिंस्क मशीन बिल्डिंग प्लांट था, जो बैलिस्टिक मिसाइलों और इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) के प्रोडक्शन का सबसे बड़ा प्लांट है। मिसाइल गिरते ही प्लांट में आग लग गई और घना काला धुआं उठने लगा। मिसाइल हमले से वोटकिंस्क में इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन ने गैस प्लांट पर हमले का दावा किया

यूक्रेन के हमले के बाद मची तबाही के वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने सेना को भेजे। वीडियो देखते हुए सेना-पुलिस और राहत बलों को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लिया गया। वहीं यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने रूस के समारा क्षेत्र में एक गैस प्लांट पर हमला किया है। यह हमला मॉस्को और कीव के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुई वार्ता के कुछ दिन बाद हुआ है, क्योंकि वह दोनों देशों की शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के बंद हो गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या घुटनों पर आने लगे हैं जेलेंस्की, यूरोपीय देशों पर क्यों भड़के यूक्रेनी प्रेसिडेंट, कैसे हैं देश के हालात?

रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें 400 ड्रोन दागे

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस की सेना ने भी शांति वार्ता के बीच ही 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन दागकर बड़ा हमला किया था। हमले में बच्चों सहित 9 लोग घायल हुए। यह हमला रूस के असली इरादे का पुख्ता प्रमाण है। कीव ने रूस की सेना के द्वारा दागी गई 29 मिसाइलों में से 25 को मार गिराया। एयर डिफेंस सिस्टम रूस के हमले से बचने पर कारगर साबित हो रहा है, लेकिन जल्दी ही इसकी सप्लाई की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए बातचीत चल रही है।

First published on: Feb 22, 2026 06:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.