Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘होश में आ जाओ …’, खामेनेई की मौत के बाद भड़के ईरान को UAE की धमकी – पड़ोसियों से जंग महंगी पड़ेगी

ईरान की मिसाइलों ने न केवल सैन्य ठिकानों बल्कि दुनिया के सबसे आलीशान पर्यटन स्थलों को भी निशाना बनाया है. दुबई का प्रतिष्ठित सेल-शेप्ड होटल बुर्ज अल अरब ईरानी हमले में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 1, 2026 20:19

मिडिल ईस्ट में जारी महायुद्ध अब खाड़ी देशों के लिए अस्तित्व का संकट बन गया है. अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत होगी, जिसके बाद ईरान उसका बदला लेने पर उतारू हो गया है. उसकी आग में अब पड़ोसी देश जल रहे हैं. यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह अपने होश में आए, क्योंकि उसकी लड़ाई पड़ोसियों से नहीं है.

यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गरगाश ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘खाड़ी देशों के खिलाफ ईरानी हमला एक गलत रणनीति है. यह ईरान को इस नाजुक मोड़ पर पूरी तरह अलग-थलग कर देगा. अपनी सीमाओं और पड़ोसियों के साथ तर्कसंगत और जिम्मेदारी से व्यवहार करें, इससे पहले कि तनाव का दायरा और बढ़ जाए.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में भीषण जंग… दुबई, अबू धाबी और दोहा पर बरसीं ईरानी मिसाइलें! कई जगह हुए विस्फोट

ईरान ने कहां-कहां दागी मिसाइल?

ईरान की मिसाइलों ने न केवल सैन्य ठिकानों बल्कि दुनिया के सबसे आलीशान पर्यटन स्थलों को भी निशाना बनाया है. दुबई का प्रतिष्ठित सेल-शेप्ड होटल बुर्ज अल अरब ईरानी हमले में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कृत्रिम द्वीप पाम जुमेरा पर स्थित एक होटल के पास भीषण आग लग गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पहले पाकिस्तान, अब ईरान में खुली चीन की पोल! US और इजरायल के सामने फ्लॉप रहा ड्रैगन का HQ-9B

दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिसाइल हमले के बाद बंद करना पड़ा है. यहां पांच बड़े धमाके हुए और चार लोग घायल हो गए. अबू धाबी के दक्षिणी हिस्से में स्थित अमेरिकी बेस अल-धफरा बेस को भी निशाना बनाया गया.

First published on: Mar 01, 2026 08:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.