'यह हमारा युद्ध नहीं…', ट्रंप की धमकी के आगे नहीं झुका ब्रिटेन; ईरान जंग से बनाई दूरी

स्टार्मर का यह कड़ा रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस तीखी बयानबाजी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने नाटो (NATO) सहयोगियों को युद्ध में साथ न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

keir starmer
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में छिड़ा युद्ध अब दुनिया के दो सबसे पुराने सहयोगियों अमेरिका और ब्रिटेन के बीच दरार पैदा कर रहा है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में साफ कर दिया कि ब्रिटेन किसी भी कीमत पर ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में शामिल नहीं होगा. स्टार्मर का यह कड़ा रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस तीखी बयानबाजी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने नाटो (NATO) सहयोगियों को युद्ध में साथ न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने साफ शब्दों में कहा, ‘मुझ पर चाहे जितना भी दबाव बनाया जाए या बाहर कितना भी शोर हो, मैं हमेशा वही फैसले लूंगा जो ब्रिटेन के हित में होंगे. इसलिए मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि यह हमारा युद्ध नहीं है और हम इसमें नहीं घसीटे जाएंगे.’

विज्ञापन

स्टार्मर की यह टिप्पणी सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के उन हमलों का जवाब है, जिसमें उन्होंने यूरोपीय देशों को ‘स्वार्थी’ बताया था. ट्रंप ने हाल ही में इटली और स्पेन द्वारा अमेरिकी लड़ाकू विमानों को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने से रोकने पर नाराजगी जताई थी और नाटो से बाहर निकलने तक के संकेत दे दिए थे.

मंगलवार को ही ट्रंप ने सीधे तौर पर ब्रिटेन को दो टूक लहजे में कहा था कि अगर ब्रिटेन इस युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं देता, तो भविष्य में अमेरिका उसकी कोई मदद नहीं करेगा. ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा था कि ब्रिटेन को अगर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल लेना है तो वह खुद वहां जाकर उसे खुलवाएं. उन्होंने साथ ही कहा था कि अगर होर्मुज नहीं खुलवा सकते तो अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

बता दें, दुनिया का 20% तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है. अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने इस रूट को बंद कर रखा है.

विज्ञापन

भले ही स्टार्मर ने युद्ध का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया हो, लेकिन वे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे इसके असर को लेकर गंभीर हैं. ईरान द्वारा होर्मुज को बंद किए जाने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. इस संकट से निपटने के लिए स्टार्मर ने ब्रिटेन में एक ग्लोबल समिट बुलाने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

इस समिट में 35 देशों के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है. समिट का मुख्य उद्देश्य युद्ध में शामिल हुए बिना कूटनीतिक और सुरक्षात्मक तरीकों से तेल की सप्लाई चेन को फिर से बहाल करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ