'ईरान ने सीजफायर का किया अनुरोध', ट्रंप का एक और दावा; तेहरान से भी तुरंत आया जवाब

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति ने उनसे संपर्क किया है, जिसे वह पूर्ववर्तियों की तुलना में ‘बहुत कम कट्टरपंथी और कहीं अधिक बुद्धिमान’ मानते हैं.

Trumpn

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को अब एक महीना पूरा हो गया है. इस बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान के ‘नए नेतृत्व’ ने उनसे सीजफायर के लिए संपर्क किया है. साथ ही कहा कि हमने ईरान के सामने शर्त रखी है कि जब तक होर्मुज स्ट्रेट को खोला नहीं जाएगा, अमेरिका इस प्रस्ताव पर विचार नहीं करेगा.

विज्ञापन

‘जब तक होर्मुज खुलेगा नहीं…”

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति ने उनसे संपर्क किया है, जिसे वह पूर्ववर्तियों की तुलना में ‘बहुत कम कट्टरपंथी और कहीं अधिक बुद्धिमान’ मानते हैं. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका से सीजफायर करने के लिए कहा है. जिस पर ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक होर्मुज स्ट्रेट को ग्लोबल शिपिंग के लिए पूरी तरह से नहीं खोला जाता, तब तक अमेरिका किसी भी सीजफायर पर विचार नहीं करेगा.

विज्ञापन

बता दें, होर्मुज वह संकरा समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल-गैस गुजरता है. अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने इस रास्ते को ब्लॉक कर दिया है. इसकी वजह से कई देशों में एनर्जी क्राइसिस पैदा हो गया है.

विज्ञापन

‘पाषाण युग में पहुंचा देंगे’

ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘जब तक होर्मुज पूरी तरह खुल नहीं जाता, हम ईरान को नेस्तनाबूत करना जारी रखेंगे. हम उन्हें पाषाण युग में वापस भेज देंगे.’

विज्ञापन

ईरान का इनकार

ट्रंप के इस दावे पर तेहरान ने अमेरिका के साथ किसी भी सीधी बातचीत से इनकार किया है. ईरान का कहना है कि केवल कुछ मध्यस्थों के जरिए कुछ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ