Trump Zelensky Meeting Big Update: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की 18 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। वाशिंगटन DC के ओवल ऑफिस में दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत होगी। इस दौरान जेलेंस्की के साथ कई यूरोपीय देशों के नेता भी होंगे। खुद जेलेंस्की ने इसकी जानकारी दी और बताया कि रूस को लेकर किसी से भी मुलाकात और बातचीत में यूरोपीय देशों के नेताओं की भागीदारी सुरक्षा गारंटियों के लिहाज से बेहद अहम है।
यह भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप का भारत को लेकर अहम फैसला, यूक्रेन-रूस को दिया बड़ा प्रस्ताव, पढ़ें 4 बड़े अपडेट
जेलेंस्की के साथ आएंगे ये सभी नेता
जेलेंस्की ने बताया कि वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली मीटिंग में उनके साथ जो यूरोपीय नेता मौजूद रहेंगे, उनमें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मनी के चांसलर मेर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपत ट्रंप के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए हाई लेवल पर बातचीत होगी, क्योंकि अलास्का ने ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत में रूस और यूक्रेन में युद्धविराम पर किस तरह की सहमति नहीं बन सकी।
अलास्का मीटिंग में नहीं थी जेलेंस्की
बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अलास्का मीटिंग में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्हें ट्रंप-पुतिन अलास्का समिट में आमंत्रित नहीं किया गया था, जिसके कारण उन्होंने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि उनकी अनुपस्थिति में कोई भी फैसला बेकार होगा और उन्हें मान्य नहीं होगा। जेलेंस्की ने कहा है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने यूरोपीय देशों की मौजूदगी में रूस के साथ किसी भी तरह की बातचीत करना चाहते हैं। वहीं ट्रंप ने 22 अगस्त को अमेरिका-रूस-यूक्रेन की त्रिपक्षीय वार्ता का प्रस्ताव दिया है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत से रूस का इनकार, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गिनाई पुतिन से संधि की शर्तें
15 अगस्त को हुई थी ट्रंप-पुतिन मीटिंग
बता दें कि गत 15 अगस्त 2025 को अलास्का के जॉइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई थी। यह मुलाकात मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर केंद्रित थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ मौजूद थे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मौजूद थे, लेकिन मुलाकात में रूस-यूक्रेन सीजफायर पर सहमति नहीं बनी।
मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ कई पॉइंट्स पर सहमति बनी, लेकिन कुछ अहम मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि जब तक रूस के साथ कोई डील नहीं, जब तक कोई डील न होगी। बैठक करीब पौने 3 घंटे चली, लेकिन बैठक में यूक्रेन से युद्धविराम या किसी ठोस समझौते की घोषणा नहीं की गई। ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और नाटो नेताओं से बात करेंगे। उन्होंने त्रिपक्षीय बैठक (ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की) की संभावना भी जताई थी।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा ऐलान, जेलेंस्की बोले- US प्रेसिडेंट से मिलूंगा, यूरोपीय नेताओं को बीच में लाऊंगा
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
50 mins agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
5 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
6 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
8 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
10 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
12 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
12 hrs agoLIVE: रामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
13 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
14 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines